बीडीओ गिरीवर मिंज ने कहा संस्था का प्रमाण-पत्र होना चाहिए
✍निजाम खान
बागडेहरी(जामताड़ा): रविवार को बिक्रमपुर में एक पुरुष तथा एक महीला द्वारा घर-घर जाकर सर्वे कर लोगों को कार्ड बनाकर दिया जा रहा था।बदले में प्रति कार्ड में 1 सौ रूपया वसूलने का लोगों नेआरोप लगा।बता दे लोगों को बताया जा रहा था कि यह संजीवनी संस्था है।लोगों को बताया जा रहा था कि इस कार्ड को बनाने से मूफ्त में इलाज होगा।लोगों को ठगी का संदेह लगने लगा।तभी लोगों ने दोनों से संस्था का प्रुफ कार्ड मांगा गया तो नही दे सका।सिर्फ एक एक हेंडवील दिया गया।हालांकी हेंडवील में कार्ड के बारे में न तो नि:शुल्क लिखा हुआ है और न ही कार्ड के लिए कुछ राशी का प्रावधान है।मामले की जानकारी कुंडहित बीडीओ सह सीओ गिरीवर मिंज को दिया।बीडीओ ने कहा संस्था का कोई चिट्ठी तो होना चााहिए।पुछताछ के क्रम में दोनों ने पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के राजनगर गांव का रहने वाला बताया।दोनों ने एक-दूसरे से पती-पत्नी का संबंध बताया।अपना नाम सेख गोराई बताया वही पत्नी का नाम माहरूम बीवी बताया।दोनों ने कहा बुधवार को कुंडहित बीडीओ तथा प्रमुख को संस्था का प्रमाणपत्र दिखाकर आदेश लेकर सर्वे कर लोगों का कार्ड बनाया जायेगा।