Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में क्रीड़ा भारती के समर कैंप का हुआ उद्घाटन, 12 मई से 26 मई तक चलेगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में क्रीड़ा भारती के समर कैंप का हुआ उद्घाटन, 12 मई से 26 मई तक चलेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में क्रीड़ा भारती के समर कैंप का हुआ उद्घाटन, 12 मई से 26 मई तक चलेगा

    क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर महानगर द्वारा केबुल क्रिकेट मैदान में 5 से 12 साल के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित ग्रीष्म शिविर ( summer camp) का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोल्हान के संघचालक इंद्र अग्रवाल ने किया। मौके पर, विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सिंह ने समर कैंप में आए बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके अभिभावकों को पाठ्येतर गतिविधियों में विशेष ध्यान देने की बात कही।

    बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैंप का संचालन अगले 15 दिनों तक केबुल क्रिकेट मैदान में होगा। शिविर का उद्घाटन मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गुब्बारा उड़ाकर अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

    इसी क्रम में तीरंदाजी कोच बीएस राव और बी साई जी को क्रीड़ा भारती की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से मैदान के किनारे पौधरोपण किया गया।

    क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि छुट्टियों में समर कैंप बच्चों के लिए कई मायने में फायदेमंद है। सालभर के स्कूली दिनचर्या में क्लास वर्क और होमवर्क का तनाव और मानसिक दबाव झेलने वाले बच्चों के लिए अवकाश के ये दिन विशेष होते हैं. ऐसे में मौज मस्ती करते हुए मन का कुछ सीखने को मिले, तो इससे बेहतर और क्या ही हो सकता है.

    क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने कहा समर कैंप बच्चों को घर से दूर सुरक्षित वातावरण में नए रोमांच आज़माने में मदद करता है जो बच्चों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए गए प्रयासों में बेहतर सिद्ध हुआ है।

    इस अवसर पर समाजसेवी, अनिल ठाकुर, मुन्ना अग्रवाल, बिपिन झा, बबलू गोप, त्रिदेव सिंह और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमातृ दिवस ” के सुअवसर पर “हुलाश” द्वारा आयोजित ‘काव्य-सम्मेलन
    Next Article गोबिंदपुर में लगा मेगा हेल्थ चेक अप कैंप

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.