Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मातृ दिवस ” के सुअवसर पर “हुलाश” द्वारा आयोजित ‘काव्य-सम्मेलन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मातृ दिवस ” के सुअवसर पर “हुलाश” द्वारा आयोजित ‘काव्य-सम्मेलन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *”माँ संवेदना है , माँ अधिकार है”,*
    *”माँ स्नेह, दुलार, जीवन का आधार है”*”

    मातृ दिवस ” के सुअवसर पर “हुलाश” द्वारा आयोजित ‘काव्य-सम्मेलन’

    साहित्य की खुशबू फैलाने वाली शहर की चिरपरिचित साहित्यिक संस्था “हुलास” द्वारा “मातृ दिवस” के सुअवसर पर एक काव्य-सम्मेलन कल दिनांक 12/05/2024 दिन रविवार को हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरिकिशन चावला जी के आवास “विद्यापति टावर, कदमा” में आयोजित किया गया। समस्त “मातृ शक्ति’’ को समर्पित यह काव्य गोष्टी की शुरुआत विधिवत माँ शारदे की पूजन से साथ हुआ। मंच पर हुलास के संस्थापक अध्यक्ष हरिकिशन चावला जी और वर्तमान अध्यक्ष श्री श्यामल सुमन मंच पर उपस्थित थे।

    इस कार्यक्रम में साहित्यिक संस्था “हुलास” के कलमकार व शुभ चिंतक इसके साक्षी रहे। मातृ शक्ति को नमन करते हुए सबों ने अपने अपने विचार रखे। प्रस्तुति के कुछ अंश : “तुलसी जैसी पावनी , माँ पीपल की छाँव |गंगा जैसी निर्मला, ममता की है गाँव ||”-डाक्टर संध्या सिन्हा, “मेरे गीतों में तू, मेरे ख्वाबों में तू ! इक हकीकत भी हो और किताबों में तू !!” तू ही तू है मेरी जिन्दगी, क्या करूँ माँ तेरी बन्दगी? – श्यामल सुमन, “हर पल ही तुम खुशी की, तलाश में रहो। दिल अपना कह रहा है, कि *हुलास* में रहो।।”- दीपक वर्मा, “जिस घर में माँ की बसर नहीं। वो घर असल में है घर नहीं।।”- विजय नारायण सिंह, “अब गरीबों के लिए सोच कहाँ पाते हैं ? लोग खुद को संभालने में ही थक जाते हैं ।।”-जय प्रकाश पाण्डेय, “अंश हूँ मैं माँ तेरा” , बिल्कुल ही हूँ तेरे जैसा ! “अजय” हूँ “अजय” ही रहूँगा, ‘माँ तेरे सोच जैसा’ !! – अजय मुस्कान, “माँ जीवन है, माँ स्नेह है ! माँ प्यार है, माँ दुलार है !! ”- हरिकिशन चावला ।।

    इस कवि सम्मेलन में श्यामल सुमन, अजय मुस्कान, जय प्रकाश पाण्डेय, दीपक वर्मा,डॉक्टर संध्या सिन्हा, विजय नारायण सिंह, हरी किशन चावला, रुपम जी आदि शहर के जाने माने कवि / कवित्रीयों ने कविता पाठ की और सुधीजन श्रोताओं की गरिमामय उपस्थिति भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर हुलास परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे। इस काव्य गोष्टी का संचालन दीपक वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन अजय मुस्कान ने की ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने खूंटी लोकसभा के खरसावां कुचाई ,खूटपानी सरायकेला गम्हरिया आदि प्रखंडों में डोर टू डोर चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article जमशेदपुर में क्रीड़ा भारती के समर कैंप का हुआ उद्घाटन, 12 मई से 26 मई तक चलेगा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.