Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह के जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जेडीयू नेता श्रवण कुमार।
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह के जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जेडीयू नेता श्रवण कुमार।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साहेबपुरकमाल , बेगूसराय: प्रखंड क्षेत्र के उत्कर्मित मध्य विद्यालय सनहा पश्चिम में शनिवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने जनसभा को संबोधित किया। एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जहां राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने केवल अपनी पत्नी राबड़ी देवी को आरक्षण दिया है वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला कोटा कानून बनाकर अपनी कांग्रेस प्रतिद्वंदी सोनिया गांधी का सपना भी पूरा किया। पूर्व डिप्टी सीएम और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी काटाक्ष् करने से पीछे नहीं हटे जो महंगाई बेरोजगारों के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला करते रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार अविकसित है तो इसका कारण लालू प्रसाद यादव है। राज्य के लोगों ने उन्हें शासन करने के 15 साल दिए लेकीन उन्होंने उनके कल्याण के लिए काम नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने उनके गुंडा राज को बढ़ावा दिया। जमीनें जब्त कर ली चारा खा लिया। उन्होंने केवल अपने परिवार को राजनीति में आगे बढ़ाया। लेकिन लोकतंत्र सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों पर चलता है। भाजपा द्वारा राज्य की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के साथ अपने गठबंधन को फिर से स्थापित करने के बाद सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े योगदान की प्रशंसा की। उहोंने कहा की बिहार के लोग लालू को वोट नहीं दे सकते क्योंकि वे जंगल राज के उनके पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को जानते हैं। सम्राट चौधरी ने लालू के इस दावे को खारिज कर दिया की भाजपा सत्ता में आने पर संविधान और उसके द्वारा दिए गए आरक्षण को मिटाना चाहती है। उन्होंने ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने त्रुस्तिकरण के बजाय विकास के मुद्दे पर वोट मांगे। जबकि उन्होंने महिलाओं सहित लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने के लिए महिला आरक्षण अधिनियम 2023 का जिक्र करते हुऐ कहा कि मोदी ने नारी शक्ति कानून लाकर सोनिया गांधी के सपने को भी पूरा किया। भाजपा यह चुनाव केवल मोदी के काम के आधार पर लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। चाहे वह राम मंदिर हो या अनुच्छेद 370 अब समान नागरिक संहिता को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है जिसे भी पूरा किया जायेगा इन सब के बाबजूद मोदी भारत के अब तक के सबसे गरीब प्रधान मंत्री हैं और रहेंगे। जेडीयू नेता श्रावण कुमार ने कहा की मोदी एक फ़कीर है। गरीब के बेटे हैं उनके पास भ्रष्टाचार के लिए जेब नहीं है हमारे देश में जो भी नेता बनाता है। वे भ्रष्टाचार ने लिप्त हो जाता है। लेकीन मोदी सरकार देश का विकास करना चाहती है। यह चुनाव मोदी के बारे में है। लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के बारे में है।मौके पर जदयू नेता अमर कुमार अमर,भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जदयू प्रदेश सचिव फातमा खातून,राष्ट्रीय लोजपा नेता संजय यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 मई को होने वाले चुनाव में आपलोग अपने मत का प्रयोग करें : डॉ. सहर अफ़रोज़
    Next Article बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार एवं भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोद एक मल्लाह का बेटा मंत्री बने: तेजस्वी यादव

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.