Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब समय आ गया है डबल इंजन की सरकार को बेपटरी करने का:विधायक इरफान
    Breaking News झारखंड राजनीति

    अब समय आ गया है डबल इंजन की सरकार को बेपटरी करने का:विधायक इरफान

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ✍निजाम खान

    जामताड़ा: रविवार को विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी गोलपहाड़ी पहुँच कर कांग्रेस पार्टी द्वरा आयोजित _डबल इंजन ब्रेक फेल_ कार्यक्रम मे भाग लिया, जहां ग्रामीणों ने विधायक का जमकर स्वागत किया।विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा एक इंजन से इनका पेट नहीं भरा तो सरकार ने डबल इंजन लगाकर झारखंड को बड़ी ही बेरहमी से लूटने का काम कर रही है। यह सरकार डबल इंजन लगाकर झारखंड की खनिज संपदा को दूसरे राज्य में बेचने का काम कर रही है। डबल इंजन का मतलब ही है कि दोनों हाथों से राज को लूटा जाये और इस काम को सरकार बखूबी कर रही है।कहा विकास के नाम पर सरकार ने यहां की जनता को गुमराह करने का काम किया। सिर्फ प्रचार प्रसार मे अरबो रुपए खर्च कर सरकार अपनी वाहवाही लूटने का काम कर रही है।
    कहा अगर इतने ही पैसे गरीब जनता के विकास के लिए लाया जाता तो आज हमारा गरीब जनता खुशहाल होता। परंतु अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है तो रघुवर दास की सरकार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं।कहा अगर सरकार ने सचमुच कोई विकास किया होता या फिर कोई अच्छे काम किए होते जो जनता इन्हें खुद-ब-खुद आशीर्वाद देती।विधायक ने कहा कि अब समय आ गया है इस डबल इंजन की सरकार को पटरी से उतारने का।विधायक ने 22 अक्टूबर को संथाल परगना पर मंडलीय रैली मे आने के लिए सभी को न्योता दिया और कहा कि आप सभी बड़ी संख्या में आकर इस रैली को सफल बनाएं ताकि सरकार के कानों तक आम जनता की आवाज पहुंच सके।मौके पर शिवधन मरांडी ,चांद मरांडी ,राजेंद्र हेंब्रम ,प्रदीप बास्की , गोमस्त मरांडी ,देवल मरांडी, विनोद मरांडी ,सोकल सोरेन ,मोनीलाल सोरेन, विकिस मरांडी ,राकेश मरांडी, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 अक्टूबर को होगा 55 मोतियाबिंद रोगियों का होगा ऑपरेशन
    Next Article सैकड़ों युवाओं ने भाजपा नेता माधवचंद्र महतो के नेतृत्व में  झामुमो छोडकर भाजपा में योगदान किया।

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.