जमशेदपुर के बारीडीह जेपीएस स्कूल के समीप पूर्व विवाद को लेकर छात्रों के दो पक्षों में हुई झड़प में 2 छात्र घायल
घायल छात्र सौरव राव के अनुसार वे और निशांत कुमार जीपीएस स्कूल के पास आउट छात्र हैं
और न्यू बारीडीह के रहने वाले है एक सप्ताह पूर्व दोनोंस्कूल के समीप से गुजर रहे थे तभी स्कूल के जूनियर छात्र गौरव कर्मकार लड़कियों के सामने खड़े होकर दोनों के बाइक पर लात मार दी जिसे लेकर विवाद हुआ था
उसी विवाद को लेकर गुरुवार को जीपीएस स्कूल के समीप गौरव कर्मकार, प्रीतम, ऋषि पांडे प्रतीक और अन्य 8- 10लड़कों ने उन्हें घेर लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी
जिसमें निशांत कुमार को सर में और सौरव कुमार को शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोट लगी है इसके बाद दोनों घर पहुंचे वहां से परिजनों ने mgm अस्पताल में इलाज कराया

