प्रदीप यादव समेत 6 अभ्यर्थियों ने गोड्डा लोकसभा से खरीदा नामांकन पत्र
अब तक कुल 18 लोगों ने खरीदा नाम – निर्देशन प्रपत्र
गोड्डा: निर्वाची पदाधिकारी 03 गोड्डा लोकसभा क्षेत्र सह उपायुक्त गोड्डा श्री जिशान कमर ने बताया कि आज 08.05.2024 को अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन नाम-निर्देशन के लिए कुल 06 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा तथा इस प्रकार अब तक कुल 18 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है, जिसका विवरण निम्नवत है :-
नाम-प्रदीप यादव, पिता- स्व० अशोक प्र० यादव, ग्राम- बोहरा, पो०-सरबा पोड़ैयाहाट, गोड्डा (पार्टी-इंडियन नेशनल कांग्रेस)
नाम- ज्ञानेश्वर झा, पिता- स्व० पुणेश्वर झा, ग्राम-पोखना टील्टा, पं. बी. एन झा पथ, पो०-देवघर, जिला- देवघर (पार्टी- जागरूक जनता पार्टी)
नाम-कुमारी डिलेश्वरी, पिता- सुनील कुमार, ग्राम-पो०-अमौर, थाना- बलबड्डा, मेहरमा, गोड्डा (पार्टी- अंबेडकर शहीद पार्टी इंडिया)
नाम- अभिषेक आनंद झा, पिता-अरूणानंद झा, पता- पोखना टील्टा, देवघर
नाम- बजरंगी महथा, पिता- लखन पांसी, ग्राम बलसारा, पो०-रिखिया, थाना-रखिया मोहनपुर, देवघर (पार्टी- बहुजन समाज पार्टी)
नाम- राजेश झा, पिता- स्व० ब्रह्मानंद झा, पता-गुड़िया, पो०-बौसी, जिला- बाकां, बिहार

