1 जून को दुमका लोकसभा सीट पर कुल 1157 मतदान केंद्र पर 1589230 मतदाता करेंगे मतदान
निजाम खान
दुमका: लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त 02-दुमका,अ.ज.जा लोकसभा क्षेत्र हेतु निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने अधिसूचना जारी कर दी है।इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन दुमका के लिए नाम निर्देशन प्रारंभ की तिथि 7 मई यानी आज से है एवं नाम निर्देशन के अंतिम तिथि 14 मई है।नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 15 मई है।नाम वापसी की तिथि-17 मई है।मतदान की तिथि 1 जून है।मतगणना की तिथि 04 जून है।कहा कि दुमका लोकसभा अंतर्गत 6 विधानसभा आता है । जिसमें शिकारीपाड़ा, में कुल 261 मतदान केंद्र,नाला में कुल- 332 मतदान केंद्र,जामताड़ा में कुल-366 मतदान केंद्र,दुमका में कुल-286 मतदान केंद्र,जामा में कुल-270 मतदान केंद्र,सारठ में कुल-376 मतदान केंद्र है।इस प्रकार दुमका लोकसभा क्षेत्र में कुल 1891 मतदान केंद्र बनाए गए है।उन्होंने कहा कि दुमका लोकसभा क्षेत्र में 1592 स्थानों पर 1891 मतदान केंद्र बनाए गए हैं वहीं दुमका जिले में कुल 970 स्थानों पर 1157 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।कहा कि दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विधानसभावार मतदाताओं की कुल संख्या जिसमें शिकारीपाड़ा में पुरूष मतदाता-111340 एवं महिला मतदाता 117914,कुल-229254 हैं।दुमका में पुरुष मतदाता-127815,महिला मतदाता-130915 एवं थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या-3 कुल मतदाता-258733 हैं।जामा में पुरूष मतदाता 110917 एवं महिला मतदात 114280 कुल मतदाता 225197 हैं।नाला में पुरूष मतदाता 124316 एवं महिला मतदाता 119455 कुल मतदाता 243771 हैं।जामताड़ा में पुरुष मतदाता 161206 एवं महिला मतदात 155522 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 3 कुल मतदाता-316731 हैं।सारठ में पुरुष मतदाता -162589 एवं महिला मतदाता-152955 कुल मतदाता 315544 हैं।इस प्रकार इन 6 विधानसभा में पुरुष मतदाता-798183,महिला मतदाता-791041,थर्ड जेंडर मतदाता-6 एवं कुल मतदाताओं की संख्या-1589230 हैं।
निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 56460 है।निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने कहा कि दुमका जिला के कुल 1157 मतदान केन्द्रों पर सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है।वर्तमान में दुमका जिला में पूर्णतः 3 (तीन) विधानसभा शिकारीपाड़ा, दुमका और जामा एवं अंशतः 03 (तीन) विधानसभा क्षेत्र यथा 12-जरमुण्डी अंश जरमुण्डी प्रखंड, 04-लिदृटीपाडा अंश गोपीकांदर प्रखंड, 16-पाडैयाहाट अंश सरैयाहाट प्रखंड अवस्थित है। जिला अन्तर्गत कुल 19 मतदान केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र एवं 43 मतदान केन्द्र को पर्दानशी के रूप में चिन्हित किया गया है।चिन्हित मतदान केन्द्र पर महिलाओं के लिये समुचित व्यवस्था की जायेगी।दुमका जिला के लिये सभी विधानसभा के कुल 1157 मदतान केन्द्रों के लिये आवश्यक चुनाव कोषांगों का गठन किया गया है,जो कार्यरत है। कुल 1157 मतदान केन्द्रों के लिये कुल 168 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 120 माईक्रो ऑबजरवर, 1157 पीठासीन पदाधिकारी, 1157 प्रथम मतदान पदाधिकारी, 1157 द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं 1157 तृतीय मतदान पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र निर्गत करते हुए चरणवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सामग्री कोषांग द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक सामग्री मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग एवं ई-निविदा के माध्यम से तय दर पर क्रय करते हुए मतदान केन्द्रवार सभी आवश्यक सामग्रियों का पैकेटिंग किया जा रहा है।ई०वी०एम० कोषांग द्वारा जिले के कुल 1157 मतदान केन्द्रों पर सुचारू रूप से मतदान कराने हेतु जिला में कुल 2038 बैलेट यूनिट, 1392 कन्ट्रोल यूनिट एवं 1561 वी०वी०पैट उपलब्ध है।दो मई को ईवीएम और वीवीपैट्स का 1st Randomization का कार्य सम्पन्न हो चुका है।

