Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद बिद्युत बरण महतो ने गांधी आश्रम में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद, पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं के संग की चुनावी चर्चा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने गांधी आश्रम में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद, पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं के संग की चुनावी चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने गांधी आश्रम में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद, पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं के संग की चुनावी चर्चा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम देवनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत आश्रम से जुड़े लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बिद्युत महतो ने आश्रम के लोगों संग बैठक कर चुनावी चर्चा की। वहीं, उन्होंने लोगों से 25 मई के दिन भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चहुंमुखी विकास हुआ है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण बिना किसी भेदभाव के पहुंचायी है। आज केंद्र सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इस दौरान आश्रम के लोगों ने किचेन शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिसपर सांसद बिद्युत महतो ने त्वरित समाधान करने का अश्वासन दिया। इस दौरान पवन अग्रवाल, नागेश प्रसाद, रंजीत सिंह, वासुदेव प्रसाद, संतोष कुमार, अरुण मिश्रा, मुरारीलाल गोयल, संतोष सेठ, मितरु प्रधान, संजीत चौरसिया, कमल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

    *पुर्वी विधानसभा के बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल में चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन:* लोकसभा चुनाव के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने मंडल के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। सांसद बिद्युत बरण महतो ने पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 3 एवं बर्मामाइंस में ओम टेंट के समीप बने मंडल के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं दीपक झा के संग पार्टी के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात बिद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी चर्चा की एवं जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, कल्याणी शरण, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, संतोष ठाकुर, पप्पू सिंह, बिपिन सिंह, राजेश सिंह पप्पू, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, गुरदेव सिंह आजाद, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, तापस कर्मकार, नरेश प्रसाद, सूरज सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, मीणा देवी, मधु तांती, कैलाशपति मिश्रा, भूषण मुर्मू, वर्मा कंसारी, मनोज राय समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरे चरण का मतदान चल रहा है, हर ओर भाजपा और एनडीए को भरपूर समर्थन मिल रहा है: पीएम मोदी
    Next Article जमशेदपुर:राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम युवा चौपाल आज बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत रघुबर नगर शक्ति केंद्र में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि जेन्ट सिंह जी अध्यक्षता में संपन्न हुई

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.