Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू में चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पलामू में चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पलामू में चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना
    पलामूः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पलामू के चियांकि हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम को लेकर 3000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है.

     

     

    एसपीजी और एनएसजी की टीम पलामू पहुंच चुकी है. शुक्रवार की शाम एसपीजी, एनएसजी और पुलिस के आलाधिकारी जवानों के साथ सिक्युरिटी ब्रीफ करेंगे. कार्यक्रम को लेकर हेलीकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. कार्यक्रम में दो लाख से अधिक की भीड़ जुटेगी और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घर-घर निमंत्रण बांटा जा रहा है.

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सुबह नौ बजे चियांकि हवाई अड्डा के मैदान में सभा शुरू होगा. 9:30 बजे के आसपास प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा. इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पलामू लोक सभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदयाल राम, चतरा लोक सभा सीट से प्रत्याशी कालीचरण सिंह, पलामू के सभी बीजेपी विधायक समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे.

     

     

     

    चौथी बार प्रधानमंत्री पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर जनसभा को करेंगे संबोधित

    2014 में भारतीय जनता पार्टी में जब नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया था, उस दौरान नरेंद्र मोदी की सभा पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर हुई थी. 2019 में प्रधानमंत्री की दो बार सभा हुई थी. 2024 में प्रधानमंत्री की है पलामू में यह चौथी बार सभा होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR : विधायक सरयू राय ने विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण ,तस्वीरें खींच कर संबंधित विभागों को भेजा और अविलंब सफाई कराने का निर्देश दिया
    Next Article हेमंत सोरेन अपने चाचा के श्राद्धकर्म में होंगे शामिल, पुलिस कस्टडी में ही रहना होगा

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.