Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर होगी स्ट्रीम
    Headlines सिनेमा

    हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर होगी स्ट्रीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर होगी स्ट्रीम
    मुंबई.देश भर में चुनाव चल रहा है और राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल है. ऐसे समय में राजनीति के अंधेरे पहलुओं को दर्शाती फ़िल्म मेकर मुकेश मोदी की पिक्चर “पॉलिटिकल वॉर” देखना काफी दिलचस्प होगा.

     

    बता दें कि फ़िल्म पॉलिटिकल वॉर को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से रिजेक्ट कर दिया था वरना यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती लेकिन अब यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफार्म इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर 1 मई को रिलीज हो रही है. भारत में यह फ़िल्म ऑनलाइन देखने के लिए आपको मात्र 94 रुपए खर्च करने हैं.

     

     

    उल्लेखनीय है कि फ़िल्म मेकर मुकेश मोदी की हिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” के जबरदस्त ट्रेलर को मिलियन्स में लोगों ने देखा और लाइक शेयर किया है. निर्माता निर्देशक को उम्मीद है कि जिस तरह ट्रेलर को मिलियन्स में व्यूज मिले हैं उसी तरह फ़िल्म को भी लोग भरपूर प्यार देंगे.

     

     

    फ़िल्म के कई गाने पहले ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इस फ़िल्म का राम भजन जय श्रीराम अयोध्या के भव्य राम मंदिर को समर्पित किया गया था. फिर दूसरे गीत “रौशनी” में दर्शाया गया है कि राजनीति में लोग किस हद तक गिर जाते हैं और चुनाव जीतने के लिए राजनेता कुछ भी करवा सकते हैं. फ़िल्म में एक मोटिवेशनल गीत “एकता बनाए रखें” और एक आइटम सॉन्ग भी है.

     

     

    इंडि फ़िल्म्स इंक के बैनर तले बनी फिल्म की शूटिंग लखनऊ, वाराणसी, मुंबई और अमेरिका में की गई है. सीमा बिस्वास, रितुपर्णा सेनगुप्ता, मिलिंद गुणाजी, प्रशांत नारायण, अभय भार्गव, शिशिर शर्मा, अमन वर्मा, जितेन मुखी, पृथ्वी जुत्शी, देव शर्मा, अरुण बख्शी के अभिनय से सजी फ़िल्म पॉलिटिकल वॉर का निर्देशन विवेक श्रीवास्तव एवं मुकेश मोदी ने किया है. फ़िल्म के निर्माता मुकेश मोदी, एडिटर मनीष सिन्हा, डीओपी इंडिया के चंदन सिंह और केतक धीमन (अमेरिका), पटकथा संवाद लेखक मनोज जी पाण्डेय हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के झारखंड दौरे के मायने
    Next Article त्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद-बिक्री पर लिमिट तय कर दी

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.