Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ के नामांकन में रांची पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    रांची लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ के नामांकन में रांची पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2024Updated:May 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *रांची सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने किया नामांकन, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य नेता रहे मौजूद, कहा – ऐतिहासिक होगी जीत*

     

    रांची लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ के नामांकन में रांची पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी । जहां नॉमिनेशन से ठीक पहले रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में बीजेपी ने सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे , सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्य मंत्री सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने जम कर हुंकार भरा और चार सौ से पार के दावे किया वही सभा के बाद नॉमिनेशन करने पहुंचे संजय सेठ ने अपने समर्थक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मोराबादी से उपायुक्त कार्यालय तक नॉमिनेशन करने के लिए रोड सो भी किया । वही बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने cm uttrakhand और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो jdu प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो और अपने प्रस्तावको के साथ नामांकन कार्यलय पहुंच कर नामांकन किया ।

     

    *रांची सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने किया नामांकन, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य नेता रहे मौजूद, कहा – ऐतिहासिक होगी जीत*

     

    जमसेदपुर / रांची : रांची संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान डीसी ऑफिस में उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जदयू के खीरू महतो मौजूद रहे. इसके पूर्व मोरहाबादी मैदान में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि यह लोकतंत्र का महामेला है. यहां की जनता मोदी जी के कार्यों को देखते हुए वोट दे रही है और इस बार रांची लोकसभा सीट से 5 लाख से ज्यादा मतों से बीजेपी जीतेगी. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर भाजपा ही आएंगी. वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि यह नामांकन ऐतिहासिक रहा. इस दौरान एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे. अभी से ही संजय सेठ की जीत तय है. इस बार भी लोकसभा की 14 सीटों पर भाजपा अपनी जगह बनायेगी. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो एक परिवार की पार्टी है. आप देख रहे होंगे कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हटाने के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हटा कर खुद मुख्यमंत्री बनना चाह रही है. नामांकन कार्यक्रम में प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, रांची विधानसभा से सीपी सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व उप मेयर विजयवर्गीय, पूर्व सांसद अजय मारू, भाजपा कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जदयू के खीरू महतो समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे.

     

     

     

     

    नामांकन के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संजय सेठ ने कहा की देश भर में लोग मोदी की गारंटी पर विश्वाश जता रहे है आगामी चार जून को देश की जनता चार सौ से पार सीट से भाजपा की सरकार बनाएगी । बाइट , संजय सेठ , वही संजय सेठ के नामांकन में रांची पहुंचे उतरा खंड के मुख्य मंत्री ने कहा की देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है और झारखंड में भी 14 सीटो पर बीजेपी का परचम लहरा कर एक देश एक कानून बनाने सहयोग करे ,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला:पीएम मोदी
    Next Article लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता पर्ची वितरण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बूथ वॉलिंटियर के साथ आरबीएस स्कूल,मानगो में बैठक का आयोजन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.