Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार नहीं लड़ेगा चुनाव !
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार नहीं लड़ेगा चुनाव !

    News DeskBy News DeskMay 2, 2024Updated:May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार नहीं लड़ेगा चुनाव !

     

    अमेठी और रायबरेली सीट से इस बार गांधी परिवार के किसी सदस्य के चुनाव नहीं लड़ने की संभावना है। राहुल गांधी को अमेठी और प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल और प्रियंका गांधी दोनों के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। पूरे मामले पर स्मृति ईरानी ने राहुल पर अटैक करते हुए कहा कि राहुल गांधी सोचतेहैं किवे राज करनेके लिए पैदा हुए हैं राहुल गांधी से बड़ा अहंकारी कोई नहीं

     

    पार्टी जल्द तय करेगी उम्मीदवार
    सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने वायनाड सीट से चुनाव लड़ा है। उधर, प्रियंका गांधी पूरे राज्य में प्रचार करना चाहती हैं और खुद को एक सीट तक सीमित नहीं रखना चाहती हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक आज देर रात तक पार्टी इन दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

     

    2019 में अमेठी से चुनाव हार गए थे राहुल गांधी
    राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी लोकसभा सीट सांसद चुने गए थे। वह 2019 में बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। बता दें कि शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है और इसके मद्देनजर पार्टी के आज रात तक पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया है।

    पार्टी हाईकमान लेगा अंतिम फैसला
    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व पहले ही केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) और पार्टी नेतृत्व से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका गांधी को रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारने का आग्रह कर चुका है। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने भी पार्टी नेतृत्व से राहुल और प्रियंका दोनों को चुनाव मैदान में उतारने का आग्रह किया है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है।

     

    अमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार नहीं लड़ेगा चुनाव !
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
    Next Article शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला:पीएम मोदी

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.