Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    आईपीएल: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आईपीएल: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हराया
    पंजाब ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद अब चेन्नई सुपरकिंग्स को भी हरा दिया. बड़ी बात ये है कि पंजाब ने ये जीत चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में दर्ज की. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए. जवाब में पंजाब को लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. पंजाब ने ये मैच 7 विकेट से जीता.

     

     

    पंजाब की टीम भले ही मजबूत नजर ना आती हो लेकिन ये टीम चेन्नई को पिछले दो सीजन में चार बार हरा चुकी है. चेन्नई को पंजाब ने लगातार 5वीं बार हराया है. इस सीजन की बात करें तो पंजाब की टीम का प्रदर्शन लगातार तो अच्छा नहीं रहा है लेकिन ये टीम मजबूत टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर चुकी है. बता दें चेन्नई को हराने के बाद अब ये टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर पहुंच चुकी है, उसके 10 मैचों में 8 अंक हो गए हैं.

     

     

     

    चेन्नई की धीमी पिच पर पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कर्रन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 50 गेंदों में 64 रन जोड़े. हालांकि इसके बाद चेन्नई के 2 विकेट जल्दी गिर गए. शिवम दुबे पहली गेंद पर आउट हो गए और रवींद्र जडेजा महज 2 रन पर निपट गए.

     

    इसके बाद समीर रिज्वी ने कप्तान गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी संभाली लेकिन इस दौरान 55 गेंदों तक चेन्नई के खाते में कोई बाउंड्री नहीं आई. हालांकि गायकवाड़ ने अर्धशतक जमाया और उन्होंने 48 गेंदों में 62 रन बनाए. लेकिन फिर भी चेन्नई की टीम स्कोरबोर्ड पर 162 रन ही लगा सकी, जो कि पंजाब के लिए कम साबित हुए. राहुल चाहर ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए. हरप्रीत बराड़ ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके. पंजाब के इन दो स्पिनर्स ने ही चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया.

     

     

    पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए.लेकिन इसके बाद बेयरस्टो और रूसो ने कमाल की बैटिंग की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए तेजी से 64 रन जोड़े. जॉनी बेयरस्टो ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए. राइली रूसो ने 23 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. शशांक सिंह ने नाबाद 25 और कप्तान सैम कर्रन ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा :मोनू सिंह के घर के बाहर अपराधियों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, मोनू सिंह, एक महिला और एक व्यक्ति घायल
    Next Article लोकसभा चुनाव: बसपा ने छह और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.