जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों/निकायों में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
लो वोटर टर्नआउट वाले बूथों सहित विभिन्न स्थानों में जागरूकता का किया गया प्रसार
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर जामताड़ा जिले में स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2024 को जिले के विभिन्न प्रखंडों/नगर निकायों के विभिन्न स्थानों, लो वोटर टर्नआउट वाले बूथों में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों यथा वर्चुअल यंत्र, एलईडी वैन, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ, पोस्टर रैली आदि के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया गया।
इस दौरान नारायणपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा एलईडी वाहन एवं अन्य माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया गया। इसके अलावा जेएसएलपीएस सखी मंडल की दीदियों के द्वारा भी मेंहदी, रंगोली आदि के माध्यम से जागरुक किया गया।
इसके अलावा नाला करमाटांड़, फतेहपुर सहित अन्य प्रखंड में लो वोटर टर्न आउट वाले बूथों में डोर टू डोर विजिट के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान सभी को मतदान का महत्व समझाया एवं सभी से 1 जून 2024 को अपने अपने मतदान केंद्र में जाकर वोट करने हेतु अपील किया गया। वहीं नगर परिषद मिहिजाम में इलेक्शन मस्कट आई भाई के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया गया।

