Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर ने पोस्टर और वोटर सेल्फी स्टैण्ड के साथ शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सिंहभूम चैम्बर ने पोस्टर और वोटर सेल्फी स्टैण्ड के साथ शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर ने पोस्टर और वोटर सेल्फी स्टैण्ड के साथ शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान

    उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, भा.प्र.से. ने लाँच किया चैम्बर का पोस्टर और वोटर सेल्फी स्टैण्ड सदस्यों ने मतदान करने को लेकर ली शपथ

    सिंहभूम चैम्बर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की। इसके लिये चैम्बर के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर स्लोगन लिखे पोस्टर, स्टीकर एवं वोटर सेल्फी स्टैण्ड तैयार किया है जिसका विमोचन मुख्य अतिथ के रूप में उपस्थित जिले के उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, भा.प्र.से., चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया तथा इस दौरान सदस्यों ने एक स्वर में मतदान करने को लेकर एक साथ शपथ भी लिया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

     

     

     

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, भा.प्र.से. ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए ताकि देश को विकास की ओर ले जाने के लिये एवं आम जनमानस की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये एक स्वच्छ, निर्भिक एवं कड़े फैसले लेने वाली सरकार मिल सके। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं है यह कर्तव्य भी है जिसे हमें पूरा करना है।

     

     

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन सदैव करता रहा है। इसी के तहत आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जो जमशेदपुर में 25 मई को होना है के लिये मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगा। जो प्रत्येक चुनावों में पिछले कई वर्षों से चलाया जाता रहा है। इस हेतु ‘‘पहले मतदान फिर जलपान’’ लिखे स्लोगन के साथ पोस्टर, स्टीकर के द्वारा शहर के मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा जिससे जमशेदपुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके लिये चैम्बर के द्वारा एक वोटर सेल्फी स्टैण्ड भी तैयार किया गया है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह भी किया कि वे स्वयं तो अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करे साथ ही अपने मित्रों, आसपास के लोगों एवं अपने कर्मचारियों को भी इसके लिये प्रेरित करे।

     

     

     

    उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि चैम्बर सदस्यों को भी यह पोस्टर और स्टीकर उनके दुकानों में लगाने और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मुहैया कराया जायेगा।

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, आनंद चौधरी, हर्ष बाकरेवाल, नवल किशोर वर्णवाल, श्रवण देबुका, गोविन्द अग्रवाल, राजीव बाकरेवाल, पीयूष गोयल, विकास गढ़वाल, विवेक मूनका, प्रतीक अग्रवाल, कमल लढ्ढा, विशाल अग्रवाल, अरूण बाकरेवाल के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

    सिंहभूम चैम्बर ने पोस्टर और वोटर सेल्फी स्टैण्ड के साथ शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम चैम्बर पहुंचे बंगलादेश के प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) मोहम्मद शमसुल आरिफ कोल्हान के व्यापारी उद्यमियों का बंगलादेश में व्यापार बढ़ाने को लेकर हुई जीवंत चर्चा
    Next Article नाबालिग युवती के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोनुआ थाना का किया घेराव

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.