Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में पहली बार मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की होगी शुरूआत:सरयू
    Breaking News झारखंड

    झारखंड में पहली बार मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की होगी शुरूआत:सरयू

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में पहली बार मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की होगी शुरूआत*

    *मात्र 10रू. में स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे लोग*

    *जमशेदपुर से मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की जल्द होगी शुरूआत*

    *पूरे राज्य में इस योजना का विस्तार किया जाएगा*
    *— सरयू राय*

    माननीय मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले श्री सरयू राय द्वारा आज जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। माननीय मंत्री ने कहा कि जमशेदपुर शहर में 8 जगहों पर जल्द ही मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की शुरूआत की जाएगी, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिष्टुपुर, साक्ची, सोनारी, मानगो, कदमा, सिदगोड़ा, बर्मामाइंस, जुगसलाई में चलंत वाहन के माध्यम से लोगों को खाना परोसा जाएगा।

    *FSSAI के मानक का रखा जाएगा ध्यान- सरयू राय*

    माननीय मंत्री ने बताया कि इस्कॉन से जुड़ी अन्नामृता फाउंडेशन द्वारा इस योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा। कम पैसे में लोगों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की जा रही है। मात्र 10 रुपए देकर आम जनता पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे। आम जनता को यह भोजन सब्सिडी में उपलब्ध कराया जा रहा है, संबंधित संवेदक को अतिरिक्त 10 रूपया का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा। माननीय मंत्री ने कहा कि जमशेदपुर के पश्चात जल्द ही रांची एवं दूसरे जिलों में इस योजना की शुरूआत करने की योजना है। उन्होने कहा कि FSSAI के मानक के आधार के तहत भोजन की गुणवत्ता, कैंटीन की साफ-सफाई, एवं खाना बनाने तथा परोसने वालों का आचरण सुनिश्चित किया जाएगा।

    *इस संबंध में विभागीय निदेशक श्री संजय कुमार दिनांक 11 अक्टूबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे* *एवं जिला मुख्यालय में बैठक के साथ-साथ चिन्हित स्थलों का जायजा लेंगे साथ ही इस योजना* *से जुड़े प्रतिनिधियों से वार्ता कर इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान* *करेंगे। प्रेस वार्ता में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री नवीन कुमार,* *एवं अन्य पणन पदाधिकारी उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम आवास का बीडीओ महेश्वरी ने किया निरीक्षण
    Next Article बीडीओ महेश्वरी ने ईविएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण को ले किया कार्याशाला का आयोजन

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.