सांप पर पैर पड़ने से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती।झाड़-फूंक कराने के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
छौड़ाही/ बेगूसराय
थाना क्षेत्र में सांप पर पैर पड़ने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन पहले महिला को झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। वहां से लौटने के बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया गया।घटना के बाद महिला के परिजन घबरा गए। समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति के अनुसार इलाज शुरू किया।सीएचसी प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि सांप से संबंधित घटना के बाद मरीज को अस्पताल लाकर इलाज कराना जरूरी है।झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने से मरीज की हालत गंभीर हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने या सांप से संबंधित किसी भी संदिग्ध घटना के बाद बिना देर किए मरीज को अस्पताल पहुंचाएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार कराएं

