जामताड़ा जिला एवं जामताड़ा जिला के सीमावर्ती जिलों में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान समाप्त होने से 48 घंटा पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना के दिन रहेगा शुष्क दिवस (ड्राई डे)
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 (ग) में निहित आदेश के आलोक में शुष्क दिवस किया गया घोषित
*शुष्क दिवस (Dry Day) के दौरान उक्त अवधि में जामताड़ा जिला की सभी खुदरा उत्पाद दुकाने एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः रहेंगे बंद*
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-
सचिव, झारखण्ड, राँची के आयुक्त उत्पाद, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्देश के आलोक में जामताड़ा जिला एवं जामताड़ा जिला के सीमावर्ती जिलों में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान समाप्त होने से 48 घंटा पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक, मतगणना के दिन तथा यदि आवश्यक हुआ तो पुर्नमतदान के दिन शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु प्राप्त निदेश के आलोक में आज दिनांक 22.04.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा आदेश जारी किया गया है।
उक्त परिप्रेक्ष्य में बताया गया कि लोकसभा क्षेत्र दुमका अन्तर्गत जामताड़ा जिला में सप्तम चरण तथा सीमावर्ती लोकसभा क्षेत्र आसनसोल एवं बीरभूम (प० बंगाल) में चतुर्थ चरण, जामताड़ा जिला के निकटवर्ती लोकसभा क्षेत्र कोडरमा में पंचम चरण तथा लोकसभा क्षेत्र गिरिडीह एवं धनबाद में षष्टम चरण में मतदान निर्धारित है।
जिसके आलोक में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में निहित निदेश के आलोक में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-
उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से) ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान के दृष्टिपथ, जामताड़ा जिला के सम्पूर्ण क्षेत्र में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में मतदान तिथियों को अंकित अवधि तक के लिए शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस (Dry Day) के दौरान उक्त अवधि में जामताड़ा जिला की सभी खुदरा उत्पाद दुकाने एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे तथा होटल, ढाबा, भोजनालय आदि या किसी अन्य निजी /सार्वजनिक स्थान में किसी भी प्रकार का स्पिरीटयुक्त मदिरा, मादक पदार्थ या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो बिक्री किया जाएगा न तो दिया जाएगा और न ही वितरित किया जाएगा।
▪️ *लोकसभा क्षेत्रवार ड्राई डे का विवरण*
*40 आसनसोल एवं 42 बीरभूम (पश्चिम बंगाल)*
मतदान की तिथि – 13.05.2024
*जामताड़ा जिला में शुष्क दिवस की अवधि*
दिनांक 11.05.2024 के अपराह्न 5.00 बजे से दिनांक 13.05.2024 के अपराह्न 5 बजे तक
*05 कोडरमा लोकसभा क्षेत्र*
मतदान की तिथि – 20.05.2024
*जामताड़ा जिला में शुष्क दिवस की अवधि*
दिनांक 18.05.2024 के अपराह्न 5.00 बजे से दिनांक 20.05.2024 के अपराह्न 5 बजे तक
*06 गिरिडीह एवं 07 धनबाद*
मतदान की तिथि – 25.05.2024
*जामताड़ा जिला में शुष्क दिवस की अवधि*
दिनांक 23.05.2024 के अपराह्न 5.00 बजे से दिनांक 25.05.2024 के अपराह्न 5 बजे तक
*02 दुमका*
मतदान की तिथि – 01.06.2024
*जामताड़ा जिला में शुष्क दिवस की अवधि*
दिनांक 30.05.2024 के अपराह्न 5.00 बजे से दिनांक 01.06.2024 के अपराह्न 5 बजे तक
इसके अलावा जिले में मतगणना के दिन दिनांक 04.06.2024 को भी ड्राई डे रहेगा।
*===================*
*”वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर करेंगे हम”*
