चतरा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी काली चरण सिंह के समर्थन में तादाद जुट रहें लोग
देश का मान-सम्मान और अभियान हैं मोदी, तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार- काली चरण सिंह
चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हंटरगंज में एनडीए उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान सहित अन्य इस क्षेत्र के नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं संग अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
जनता और मतदाता ने तादाद में उपस्थित होकर सांसद प्रत्याशी काली चरण सिंह को सुना और उनके समर्थन में मतदान करने का उन्हें भरोसा जताया। काली चरण सिंह ने इस दौरान चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज में दर्जनभर से अधिक गांवों का तुफानी दौरा कर
जनसंपर्क और जनसंवाद के माध्यम से भाजपा और अपने पक्ष में आगामी 20 मई को कमल फूल छाप पर वोट देने का अपील किया। सांसद उम्मीदवार कालीचरण सिंह ने घंघरी, कटैया , तेतरिया , तावागडा़, बेलगाडा़, केदली,बेलगडा़,कौलश्वर पहाड़ , गुरुद्वार सिख सिंह सभा में चुनावी दौरा किया।

