Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडी अलायंस के उलगुलान रैली पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बोला हमला, कहा- रैली को मैडम कल्पना सोरेन के लॉन्चिंग पैड बनाने की रणनीति हुई फेल, भ्रष्टाचारियों की जमात को जनता ने ठुकराया, रैली को कहा महा फ्लॉप
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इंडी अलायंस के उलगुलान रैली पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बोला हमला, कहा- रैली को मैडम कल्पना सोरेन के लॉन्चिंग पैड बनाने की रणनीति हुई फेल, भ्रष्टाचारियों की जमात को जनता ने ठुकराया, रैली को कहा महा फ्लॉप

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडी अलायंस के उलगुलान रैली पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बोला हमला, कहा- रैली को मैडम कल्पना सोरेन के लॉन्चिंग पैड बनाने की रणनीति हुई फेल, भ्रष्टाचारियों की जमात को जनता ने ठुकराया, रैली को कहा महा फ्लॉप

    ● सनातन विरोधी और वंशवादी पार्टियां संविधान बचाने के लिए नहीं बल्कि अपना राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए हो रहे एकजुट, कांग्रेस ने सबसे अधिक संविधान को पहुंचाई है चोट।

    ● लोकसभा चुनाव में इंडी अलायंस का अलाइनमेंट बिगाड़ देगी झारखंड की जनता।

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने इंडी अलायंस के उलगुलान रैली को परिवार बचाओ और भ्रष्टाचारी बचाओ रैली करार देते हुए इसे सुपर फ्लॉप बताया। उन्होंने इंडी अलायंस को परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा बताते हुए कहा कि ऐसे स्वार्थी दलों को देश के विकास से कोई मतलब नहीं है ये सिर्फ अपना राजनीतिक भविष्य और अपने परिवारों को बचाने में लगे हैं। अमर बाउरी रविवार को जमशेदपुर महानगर के जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड आंदोलन को बेचने वाले झामुमो, आंदोलन को खरीदने वाली कांग्रेस और झारखंड मेरी लाश पर बनेगा का दावा करने वाली राजद अपने साढ़े चार की लूट और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हुंकार भरने वाले पवित्र शब्द उलगुलान का इस्तेमाल कर रही है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और सम्पूर्ण झारखंडवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि रैली में जुटने वाली सभी पार्टियां राष्ट्र, विकास, सनातन और झारखंड के विरोधी हैं। अगर देश में भाजपा के सरकार नहीं बनती और अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री नहीं बनते, तो झारखंड अलग राज्य का सपना साकार नही हो पाता। अमर बाउरी ने कहा कि इंडी अलायंस में शामिल परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं। लेकिन इन सबका चरित्र एक ही है। जिनमें पहला झूठ और दूसरा लूट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग राम मंदिर का अपमान करते हैं। समाजवादी पार्टी कारसेवकों पर गोलियां चलवाती है और गर्व से इसे कहकर सनातन का मजाक उड़ाती है। डीएमके के उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म’ की तुलना ‘डेंगू’ और ‘मलेरिया’ से करते हैं और इसे जड़ से खत्म करने की बात कहते हैं। इंडी गठबंधन के ऐसे दल ने तो सनातन को मिटाने की कसम खा रखी है। कहा कि 4 जून को जनता इन्हें बताएंगे कि सनातन मिटता है या ये लोग रहते हैं।

    अमर बाउरी ने कहा कि उलगुलान रैली के माध्यम से मैडम कल्पना सोरेन को राजनीति में लांच करने की मंसूबे धराशायी हो गए हैं। झामुमो-कांग्रेस और राजद के पिछले साढ़े चार के लूट, झूठ, भ्रष्टाचार और आतंक से झारखंड की जनता तंग हो चुकी है। रांची के प्रभात तारा मैदान में आज इतना आडंबर करने के बाद भी भीड़ नही आई। इसलिए कांग्रेस के युवराज का अंतिम क्षण में तबियत बिगड़ गया और उन्होंने रैली से दूरी बनाना ही अपने लिए बेहतर समझा।

    अमर बाउरी ने कहा कि देश की जनता के पास एक तरफ एनडीए है, जो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। तो वहीं, दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन है, जो भ्रष्टाचारियों को बचाने और परिवारवादी पार्टियों के राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए टिकी हुई है।

    अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड के अलग अलग कोने से भोली-भाली लोगों को प्रलोभन देकर रैली में लाया गया। लेकिन रामलीला मैदान के रैली से बढ़कर रविवार की यह रैली महा फ्लॉप साबित हुई। अमर बाउरी ने कहा कि इंडी अलायंस दलितों-आदिवासियों को डराने का प्रयास कर रही है। इंडी अलायंस के नेतागण कभी लोकतंत्र को लेकर, कभी संविधान को लेकर तो कभी आरक्षण को लेकर झूठ फैला रहे हैं, ताकि वे लोगों को डराकर वोट हासिल कर सके। जब पंचायत से देश तक कांग्रेस की सरकारें थी तब भी आदिवासी समाज था, लेकिन कांग्रेस ने कभी आदिवासी कल्याण के लिए कोई मंत्री-मिनिस्ट्री बनाने, बजट बनाने का काम नहीं किया। जब अटल जी की सरकार आई तब आदिवासियों के लिए अलग मिनिस्ट्री बनी और बजट दिया गया। उन्होंने कहा कि इस देश मे संविधान को सबसे अधिक नुकसान और चोट कांग्रेस पार्टी ने पहुंचाई है। झारखंड की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इनके झांसे में नही आने वाली है। इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता इंडी अलायंस का पूरा अलाइनमेंट बिगाड़ देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल नेताओं ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
    Next Article 1500 से ज्यादा स्थानों पर जमशेदपुर विहिप बजरंगदल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न की बनी योजना ,

    Related Posts

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.