Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव की सभी उड़ानें 30 अप्रैल तक रोकी
    Headlines राष्ट्रीय

    इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव की सभी उड़ानें 30 अप्रैल तक रोकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव की सभी उड़ानें 30 अप्रैल तक रोकी
    नई दिल्ली: एयर इंडिया ने अपने पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व की स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानों को हमने 30 अप्रैल 2024 तक निलंबित कर दिया है. हम अपने उन यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जो पहले ही तेल अवीव आने-जाने के लिए बुकिंग कर चुके हैं. कंपनी ने कहा कि ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

     

     

    इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने भी ईरान और इजरायल के लिए यात्रा सलाह जारी की थी. विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को सलाह दी है कि अगली सूचना तक ईरान और इस्राइल की यात्रा न करें. विदेश मंत्रालय ने उन सभी भारतीयों से भी अनुरोध किया है, जो वर्तमान में ईरान और इजरायल में रह रहे हैं. मंत्रालय ने कहा है कि इन देशों में रह रहे भारतीय तुरंत दूतावास से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं. मंत्रालय ने अनुरोध किया है कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें और अपनी गतिविधियों को कम लोगों के साथ ही साझा करें. इसके अलावा, भारत ने अपने यहां के मजदूरों को इस्राइल भेजने का फैसला फिलहाल टाल दिया है. अप्रैल-मई में छह हजार निर्माण मजदूरों को इस्राइल भेजने की योजना थी.

     

     

    इस्राइल ने ईरान पर किया हमला

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को इस्राइल ने ईरान पर मिसाइलों से हमला किया है. अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है. ईरान के एयरपोर्ट पर तेज धमाके की आवाज सुनी गई. ईरान की फारस न्यूज एजेंसी ने भी दावा किया है कि ईरान के शहर इस्फहान के एयरपोर्ट में धमाके की आवाज सुनी गई है. हालांकि विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. गौरतलब है कि ईरान के कई परमाणु ठिकाने इस्फहान प्रांत में ही स्थित हैं, जिनमें ईरान में यूरेनियम संवर्धन का प्रमुख केंद्र भी यहीं पर मौजूद है. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के हवाई क्षेत्र में कई फ्लाइट्स के मार्ग बदले गए हैं.

     

     

    बीते दिनों ईरान ने बोला था इस्राइल पर हमला

    बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया था. हालांकि ये मिसाइलें और ड्रोन्स इस्राइल की हवाई सुरक्षा को नहीं भेद पाईं थी. दरअसल, ईरान के दमिश्क स्थित दूतावास पर हमला हुआ था. इस हमले में ईरान की सेना के दो शीर्ष कमांडर्स समेत सात लोगों की मौत हुई थी. ईरान ने इस हमले का आरोप इस्राइल पर लगाया था. इसी हमले के जवाब में ईरान ने इस्राइल पर हमला किया था. हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर इस्राइल ने उन पर हमला किया तो वे और ताकत के साथ पलटवार करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी :कांग्रेस और इंडी गठबंधन हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ करने में लगे हैं’, दमोह में गरजे पीएम मोदी
    Next Article मतदान के प्रतिशत कों बढ़ाने कों लेकर जिला प्रशाशन कर रहीं तमाम उपाय / पोस्टर बैनर व ग्लो शाइन बोर्ड से पटा जिला मुख्यालय व पूरा शहर

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.