Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में पहली बार यमुना में नहीं हुआ कोई मूर्ति विसर्जन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दिल्ली में पहली बार यमुना में नहीं हुआ कोई मूर्ति विसर्जन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली में बीते 100 सालों के दुर्गा पूजा के इतिहास में शायद यह पहला मौका था, जब मूर्तियों का विसर्जन यमुना में नहीं हुआ. शहर के लगभग सभी चर्चित घाटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी और यमुना में एक भी मूर्ति का विसर्जन नहीं हुआ. यमुना की तरफ ट्रकों, कारों और बाइकों से मूर्ति विसर्जन में हिस्सा लेने आने वाले लोगों को पुलिस ने घाटों से बैरंग लौटा दिया. इसके बाद सभी ने दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए अस्थायी तालाबों में प्रतिमाओं को विसर्जन किया.यमुना के तमाम घाटों पर लगभग सभी गेटों पर पुलिस का पहरा था. यमुना की तरफ जो भी वाहन आ रहे थे, पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस किया कि वे अपने निकट में बने अस्थायी तालाब में ही प्रतिमा का विसर्जन करें. बीते सालों में दुर्गा पूजा समितियों के लिए घाटों में विसर्जन की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस साल सभी से ईको-फ्रेंडली विसर्जन की अपील की गई.प्रशासन और पुलिस की ओर से अपील के बाद भी ऐसे तमाम लोग थे, जो यमुना घाट पर विसर्जन के लिए जाना चाहते थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें किसी तरह से दूर किया. इनमें से ज्यादातर लोगों का कहना था कि उन्हें दिल्ली सरकार के ईको-फ्रेंडली मूर्ति विसर्जन के प्लान की जानकारी नहीं है. आईटीओ घाट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ने बताया, ‘पिछली रात से हम पट्रोलिंग कर रहे हैं ताकि यमुना में विसर्जन के लिए कोई न जाए. करीब 1 हजार लोगों को हमने वापस किया है. हमारे पास ऐसे स्पॉट्स की लिस्ट थी, जहां विसर्जन किया जा सकता था. ज्यादातर लोगों ने हमारे साथ सहयोग किया.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्थिक सुस्ती की चपेट में 90 फीसदी देश, भारत पर इसका ज्यादा असर-IMF चीफ
    Next Article गुजरात से दिल्ली तक बनेगी ‘ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया’, 1400 km होगी लंबाई

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.