Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र

    *निर्वाचन हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी/पुलिसकर्मी पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र में करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग*

    *19 से 21 मई तक चलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया*
    ————————–

    ‘कोई मतदाता छूटे नहीं’ के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के पहल पर निर्वाचन कार्य में कार्यरत / प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाना है । शत प्रतिशत चुनाव ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों/ कर्मियों/ पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए *जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल* के द्वारा जिला मुख्यालय में अवस्थित जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय को पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र एवं मतदान केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है ।

    निर्गत आदेश के आलोक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 44-बहरागोडा, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.), 46-पोटका (अ.ज.जा.) 47-जुगसलाई (अ.जा.) क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी के लिए कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल में मतदान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार,

    48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी के लिए कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के साइंस ब्लॉक (लैब-1) में मताधिकार करने की सुविधा रहेगी ।

    वहीं, 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी के लिए कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के साइंस ब्लॉक (लैब-3) को मतदान हेतु सुविधा केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है ।

    9-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल (Police Personnel) तथा झारखंड राज्य के अन्य जिला के मतदाता सूची में निबंधित मतदाता एसडीओ कार्यालय, धालभूम अवस्थित कार्यपालक दण्डाधिकारी कक्ष में पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।

    9-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक सेवा के रूप में चिन्हित मतदाता (मीडिया कर्मी सहित) अधिसूचित मतदान केन्द्र आईटीडीए कार्यालय, जमशेदपुर में पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे ।

     

    एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ झारखंड :मंदिर से भगवान की मूर्ति हटाने पर विवाद, विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटा
    Next Article लोहरदगा जिले में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.