Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रविवार को सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद गीता कोड़ा को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा. नौबत हाथापाई की आन पड़ी. सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    रविवार को सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद गीता कोड़ा को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा. नौबत हाथापाई की आन पड़ी. सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2024Updated:April 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया: रविवार को सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद गीता कोड़ा को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा. नौबत हाथापाई की आन पड़ी. सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.

    दरअसल रविवार को गम्हरिया मंडल के मोहनपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का दौरा प्रस्तावित था. तय समय के अनुसार गीता कोड़ा भाजपाइयों के साथ मोहनपुर पहुंची, हालांकि इससे पूर्व उन्होंने मंडल के अन्य गांव का दौरा किया और अपने लिए मतदान करने की अपील की. जैसे ही भाजपाइयों का काफिला मोहनपुर पहुंचा कि ग्रामीण उग्र हो उठे और गीता कोड़ा का रास्ता रोक दिया. इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक हारवे हथियारों से लैस थे और लगातार गीता कोड़ा के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. इसमें ग्रामीण बुजुर्ग, युवा- महिला पुरुष सभी शामिल थे. सभी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. सूचना मिलते ही गम्हरिया थानेदार बीडीओ सीओ सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. और किसी तरह समझा बुझाकर ग्रामीणों के चंगुल से उन्हें मुक्त कराया. ग्रामीणों का कहना है कि बगैर ग्राम सभा से परमिशन लिए चुनाव प्रचार में भाजपाई कैसे पहुंच गए यह उनकी परंपरा के खिलाफ है. बता दे कि गीता कोड़ा इससे पहले कांग्रेस में थी. बीजेपी में जाते ही आदिवासी बहुल गांव में उनका विरोध शुरू हो गया है. इस दौरान भाजपा के कद्दावर नेता गणेश महाली, रश्मि साहू, अमित सिंह देव, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा सहित गम्हरिया एवं आरआईटी मंडल के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद निशिकांत पर भड़के विधायक इरफान, कहा मच्छर से डरने वाला नहीं हूं बोरिया-बिस्तर समेट दूंगा , विधायक इरफान के बयान से भाजपा नेता भड़के ,कहा होटवार जेल भेजने की हो रही तैयारी
    Next Article आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय 5th IEEE अन्तर्राट्रीय कॉनफरेन्स का आयोजन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.