Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिलीज हुआ हीरामंडी का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें
    Headlines सिनेमा

    रिलीज हुआ हीरामंडी का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रिलीज हुआ हीरामंडी का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें
    संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का प्रीमियर 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है. सीरीज के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने इसका दूसरा गाना तिलस्मी बाहें रिलीज कर दिया है. तिलस्मी बाहें को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है. इससे पहले हीरामंडी: द डायमंड बाजार का गाना सकल बन सामने आया था.तिलस्मी बाहें गाने में सोनाक्षी सिन्हा अपने सबसे हसीन लुक में दिखाई दे रही हैं.

     

     

    उनकी केयरफ्री स्पिरिट और अट्रैक्ट करने वाला चार्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचता है. सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह अब तक का उनका बेहद अहम सिंगल सॉन्ग माना जा रहा है. इसमें वह अपने फरीदान के किरदार की खूबसूरती से सभी पर अपना जादू चला रही हैं. सोनाक्षी ने फरीदान की ना बांधे जाने वाली आजादी को उनकी शानदार खूबसूरती के जरिए दिखाया है.

     

    भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार को खुद संजय लीला भंसाली ही डायरेक्ट कर रहे हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड को कई कमर्शियली हिट फिल्में दी हैं. इसमें देवदास, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, और हाल ही में रिलीज हुई गंगुबाई काठियावाड़ी का नाम शामिल है.

     

    उनका नया प्रोजेक्ट हीरामंडी है, जिसके 8 एपिसोड होंगे. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 190 देशों में लॉन्च की जाएगी.हीरामंडी: द डायमंड बाजार ब्रिटिश राज के खिलाफ इंडियन फ्रीडम मूवमेंट के दौरान लाहौर के हीरामंडी के रेड-लाइट इलाके में तवायफों की जिंदगी को दिखाता है. सीरीज में स्टारकास्ट की एक लंबी लिस्ट शामिल है. सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सेहगल, फरीदा जलाल जैसी एक्ट्रेसेस सीरीज में दिखाई देंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रन फॉर वोट” मैराथन का आयोजन
    Next Article IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 11 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.