Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी पारंपरिक छटा से सराबोर हुई लौहनगरी जमशेदपुर, सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भालूबासा में लगाया विशाल सेवा शिविर, अध्यक्ष ललित दास ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख लोगों का अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से किया स्वागत
    Breaking News झारखंड

    प्रकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी पारंपरिक छटा से सराबोर हुई लौहनगरी जमशेदपुर, सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भालूबासा में लगाया विशाल सेवा शिविर, अध्यक्ष ललित दास ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख लोगों का अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से किया स्वागत

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में गुरुवार को धूमधाम से प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। जहां सरना स्थलों से निकली शोभायात्रा में शामिल लोगों के स्वागत के लिए शिविर लगाया गया। भालूबासा मेन रोड स्थित काली माता मंदिर के समक्ष शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से विशाल सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को शीतल पेय, शर्बत, फल सामग्री एवं चॉकलेट भेंट की गई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने शोभायात्रा में शामिल उरांव समाज, मुंडा समाज, हो समाज, तुरी समाज, भुइँया समाज व अन्य समाज के सभी प्रमुख लोगों का फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया एवं सरहुल की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि प्रकृति संरक्षण पर आधारित महान पर्व सरहुल आज देशभर में पूरे हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। सरहुल प्रकृति की उपासना का महापर्व है। प्रकृति के बिना मानव जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। प्रकृति बचेगी, तभी धरती पर मानव जीवन का अस्तित्व बचेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि समाज के सभी लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए सजग रहकर इसके संरक्षण और संवर्धन हेतु कदम उठाने होंगे।

    सेवा शिविर के आयोजन में संस्था के सचिव नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, धीरज कुमार, सुभाष मुखी, मिथलेश साव, रूपेश साहू दीपक सिंह, संतोष कुमार, टिंकू मुंडा, शशि मिश्रा अरविंद सिंह, सूरज सिंह देव, सोनू दत्ता, देबाशीष पोद्दार समेत अन्य का योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी समाज का हृदय विराट होता है, प्रकृति के साथ ही समस्त मानव कल्याण कि सोच रखते है – काले
    Next Article प्रकृति पर्व सरहुल पर आदिवासी पारंपरिक छटा से सराबोर हुई लौहनगरी जमशेदपुर, सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भालूबासा में लगाया विशाल सेवा शिविर, अध्यक्ष ललित दास ने शोभायात्रा में शामिल समाज के प्रमुख लोगों का अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से किया स्वागत

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.