Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनूपगढ़ में बोले राहुल गांधी, मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ का कर्ज किया माफ
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अनूपगढ़ में बोले राहुल गांधी, मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ का कर्ज किया माफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अनूपगढ़ में बोले राहुल गांधी, मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ का कर्ज किया माफ
    बीकानेर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बीकानेर सीट भी इनमें से एक है। यहां कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को चुनाव लड़ाया है। मेघवाल के समर्थन में ही गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा का अयोजन हुआ। यह सभा अनूपगढ़ में आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर आरोप लगाए। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता के लिए कांग्रेस के वादों को याद दिलाया। उन्होंने अपने भाषण में गरीबी परिवारों को हर महीने 8500 रुपए देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वो इस कदम से देश में गरीबी हटाने का काम करेंगे।

     

    सरकार में ठेका प्रथा बंद करेंगे
    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश में ठेका प्रथा को बंद कर देंगे। यानी अभी तक जो कार्य सरकार में कॉन्ट्रैक्ट पर ठेकेदारों के जरिए करवाया जाता है। वह काम करने के लिए परमानेंट कर्मचारियों की भर्ती करेंगे। उनसे कार्य करवाएंगे और उसका भविष्य भी सुरक्षित रखेंगे। राहुल गांधी ने कि केंद्र की मोदी सरकार ने तो बड़े बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया। हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। जितना पैसा मोदी सरकार ने अरबपतियों को दिया, उतना पैसा हम गरीबों को देंगे।

     

    कांग्रेस अग्निवीर योजना बंद करेगी – राहुल
    राहुल गांधी ने कहा कि हर राज्य के युवा आर्मी में जाते हैं लेकिन मोदी ने अग्निवीर योजना लागू करके युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया। आर्मी चाहती ही नहीं थी कि अग्निवीर योजना लागू हो लेकिन पीएम ने अपने ऑफिस से इस योजना को लागू कर दिया। पहले सेना के जवानों को आर्मी यह गारंटी देती थी कि अगर आपको कुछ होगा तो आपकी देखभाल सरकार करेगी। अगर शहीद हो गए तो शहीद का दर्जा, पेंशन, परिवारजनों को पेंशन और कैंटीन की सुविधा दी जाती थी लेकिन अग्निवीर ने यह सब खत्म कर दिया। राहुल बोले कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस योजना को रद्द करेंगे।

     

    जातीय जनगणना होगा पहला काम
    अनूपगढ़ की सभा में राहुल गांधी ने कहा कि अभी तक लोगों को पता ही नहीं है कि देश में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, मुस्लिमों और गरीबों की आबादी कितनी है। कांग्रेस की सरकार बनते ही पहला का जातीय जनगणना का कराएंगे ताकि पता चले कि देश में किसकी आबादी कितनी है। यह पता लगाएंगे कि देश का कितना धन किन लोगों के हाथ में है। जातीय जनगणना से सब पता चल जाएगा कि देश में दलितों, पिछड़ों और गरीबों की कितनी भागीदारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान :मोदी ने गिनाया ‘कांग्रेस का महापाप’, कहा इनका इतिहास ही नहीं इरादे भी खतरनाक
    Next Article साकची :मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा गणगौर महोत्सव का आयोजन

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.