Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान :मोदी ने गिनाया ‘कांग्रेस का महापाप’, कहा इनका इतिहास ही नहीं इरादे भी खतरनाक
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राजस्थान :मोदी ने गिनाया ‘कांग्रेस का महापाप’, कहा इनका इतिहास ही नहीं इरादे भी खतरनाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान :मोदी ने गिनाया ‘कांग्रेस का महापाप’, कहा इनका इतिहास ही नहीं इरादे भी खतरनाक
    करौली: राजस्थान के करौली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। लोकसभा चुनाव में करौली धौलपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में आयोजित इस सभा में जुटी भीड़ को देखते हुए पीएम मोदी ने 4 जून के नतीजों की बात कह दी। उन्हाेंने कहा कि करौली की सभा बता रही है कि 4 जून को 400 पार। अपने संबोधन में मोदी ने राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में तुष्टिकरण की बात कहते हुए इसे ‘कांग्रेस का महापाप’ करार दिया।

     

    कांग्रेस का सिर्फ इतिहास ही खतरनाक नहीं है, इरादे भी खतरनाक है
    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर एक के बाद एक कई हमले किए। तुष्टिकरण, भष्ट्राचार और टुकड़े टकुड़े गैंग के साथ खड़े होने वाली पार्टी के साथ उन्होंने तमिनाडू के पास एक टापू श्रीलंका को देने की बात भी कही। मोदी ने कहा कि कांग्रेस इसे बेशर्मी से जायज ठहराती है। कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि इस टापू पर कोई रहता है क्या? कल को रेगिस्तान को क्या कहोगे, यही कहोगे क्या कोई रहता है क्या? यह है इनकी मानसिकता। इनके लिए देश का खाली हिस्सा जमीन का एक टुकड़ा है। कल को राजस्थान के बॉर्डर के पास की खाली पड़ी जमीन किसी देश को दे सकती है। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस का सिर्फ इतिहास ही खतरनाक नहीं है, इरादे भी खतरनाक है।

     

    यह चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं है
    पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव केवल इतना भर नहीं है कि कौन सांसद बनेगा और कौन नहीं बनेगा। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला चुनाव है। पिछले दस साल में बीजेपी ने उन समस्याओं के समाधान निकाले जिन समस्याओं के आगे कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए थे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया जबकि मोदी ने सिर्फ दस साल में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला।

     

    कांग्रेस ने कई पीढ़ियों को परेशान किया
    अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक इस देश पर शासन किया लेकिन देश की तकलीफों को नहीं समझा। कांग्रेस की वजह से कई पीढ़ियों की जिंदगी तकलीफों में गुजर गई लेकिन गरीब का बेटा 10 साल से देश का प्रधान सेवक है तो गरीबों को परेशानियों से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का हर पल देश के नाम है। उन्हें 2047 तक 24 गुणा 7 घंटे कार्य करना है। तब जाकर विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

     

    मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ
    पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग मोदी को अच्छी तरीके से जान गए होंगे क्योंकि आप लोगों ने मोदी का करीब से देखा है। मोदी आराम करने के लिए पैदा नहीं हुआ। ना ही मौज करने के लिए पैदा हुआ है। मोदी मेहनत करता है क्योंकि मोदी के लक्ष्य बहुत बड़े हैं। ऐसे लक्ष्य जो सिर्फ और सिर्फ देशवासियों से जुड़े हैं।

     

    कांग्रेस तो मजबूरी में भी मुनाफा खोजती है
    पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग मोदी का घोर विरोध करते हैं। वे परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरी में भी मुनाफा खोजती है। राजस्थान में पानी का संकट बढाने वाली कांग्रेस ही है। केंद्र सरकार ने हर घर पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया उसमें भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया। केंद्र की सरकार भ्रष्टाचारियों को लगातार जेल भेज रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, रामनवमी पर रामलला अपने घर में बर्थडे मनाएगें
    Next Article अनूपगढ़ में बोले राहुल गांधी, मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों के 16 लाख करोड़ का कर्ज किया माफ

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.