Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का किया निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला प्रखंड में चुनाव के तैयारियों की समीक्षा बैठक की, कलस्टर का किया निरीक्षण

    *AMF, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, क्रिटिकल मतदान केन्द्र आदि की विस्तार से की गई समीक्षा*
    —————————

    लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा प्रखंड मुख्यालयों में बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आज घाटशिला प्रखंड मुख्यालय में समीक्षात्मक बैठक किया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला व सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

    बैठक में डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथ की दूरी, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट, AMF आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । साथ ही कलस्टर में पोलिंग पार्टी व केंद्रीय सशत्र बल के आवासन, भोजन आदि मूलभूत सुविधाओं का आकलन कर पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने का निदेश प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया गया ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने, चेकनाका पर सघनता से वाहन जांच जारी रखने तथा पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, त्रुटिरहित, पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराने हेतु निर्देशित किया । साथ ही सेक्टर पदाधिकारी को बगैर जीपीएस लगे वाहन में मूवमेंट नहीं करने का निर्देश दिया गया ।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कलस्टर से बूथ तक पोलिंग पार्टी को पैदल जाना है । मतदान दिवस को सुबह में 5:30 बजे मॉक पोल होना है, ऐसे में कलस्टर से बूथ तक पैदल मार्च समय का पूर्व आकलन कर समय पर बूथ तक पहुंचने, सुरक्षा के दृष्टि से संवेदनशील पॉकेट आदि बिंदुओ पर जरूरी निर्देश दिये गए ।

    निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कलस्टर के रूप में चिन्हित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उपलब्ध सुविधओं का जायजा लिया । मौके पर उन्होने एएमएफ जैसे बिजली, पानी, पेयजल, शौचालय आदि की उपलब्धता की जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका केशरपुर का किया निरीक्षण
    Next Article “साहमने बैठा होवे यार” गाकर खूब झूमाया कंवर ग्रेवाल ने, साकची गुरुद्वारा में सजी ‘ वैसाखी दी शाम, गुरु दे नाल’ सांस्कृतिक संध्या

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.