Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों के बीच शोक की लहर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों के बीच शोक की लहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों के बीच शोक की लहर

     

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार के लिए संवेदना प्रकट किया। अजय मिश्रा का निधन 5 अप्रैल को रात्रि 11:00 बजे हार्ट अटैक के शिकायत के बाद हो गया था। इस खबर को कांग्रेसजनों में फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी।

     

     

    सुबह से ही कांग्रेसजनों का तांता बागबेड़ा 5 नंबर रोड निवास पर होना प्रारंभ हो गया। उनके पिता श्री उदय नारायण मिश्र बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। स्वः अजय मिश्रा अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़कर गए हैं। संध्या समय उनका पार्थिव शरीर बागबेड़ा निवास से प्रस्थान कर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचा, जहां पर विधि विधान से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे,

     

     

     

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं पुष्प अर्पित कर सलामी दिया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने अजय मिश्रा अमर रहे का नारा लगाया। इससे पहले बागबेड़ा निवास पर ही बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव, संजय यादव, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा प्रदान कर सलामी दिया। स्वः अजय मिश्रा का अंतिम संस्कार पार्वती घाट में बागबेड़ा निवासियों, कांग्रेसजनों के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

     

     

    अंतिम यात्रा में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, राज किशोर यादव, अवधेश सिंह, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अमर कुमार मिश्रा, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा अमरजीत नाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सूर्या राव, इंतखाब बस्ती, सन्नी सिंह,

     

     

     

    अपर्णा गुहा,राजेश प्रसाद,सौ िल घोष,राजा सिंह, हरिहर प्रसाद, सतिश कुमार,राजीव मिश्रा, गुरदीप सिंह, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, देवशरण सिंह , नरेश गौड़ा, आशीष ठाकुर, सावण मुखी, राजकुमार दास, नवनीत मिश्रा, ज्योति मिश्रा, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, शशि कुमार, रमन खान, अशोक सिंह, संजय झा, संजय झा संत, रामनाथ दुबे, नागेंद्र सिंह,सहित बड़े संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीवन का सबसे बड़ा मंत्र है सत्य, प्रेम और सेवा : राजीव दुबे
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर, कला दल, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्ट व रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ किया बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की किया अपील

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.