Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

    *तीन विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान पश्चात ईवीएम/वीवीपैट के रिसीविंग को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के लिए डिस्पैच सेंटर, चुनाव सामग्री, रिसीविंग सेंटर और निर्धारित स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कॉपरेटिव कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष, पार्टी एजेंट की एंट्री, मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में इवीएम जमा करने, जमशेदपुर लोकसभा के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों लिए बनने वाले मतगणना कक्ष आदि पहलुओं की समीक्षा कर भवन निर्माण विभाग के अभियंता को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के सुचारू व्यवस्था के संबंध में वरीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर कोऑपरेटिव कॉलेज जबकि पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टी का डिस्पैच सेंटर एलबीएसएम कॉलेज करनडीह होगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोऑपरेटिव कॉलेज को रिसीविंग सेंटर बनाया गया है। को-ऑपरेटिव कॉलेज भवन में मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा।

    निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ईवीएम का परिवहन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया। इस क्रम ने उन्होंने उक्त परिसर में सभी आवश्यक केन्द्रों के गठन, आरओ व पर्यवेक्षक रूम, वाहन कोषांग, मीडिया सेंटर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की समीक्षा की और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टी की सुविधा के लिए साइनेज आदि लगाने के भी निर्देश दिए।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडीआईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एसओआर श्री महेंद्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय कुमार साव, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटशिला ने सबर बस्ती एवं हाट बाजार में लगाया वोटर चौपाल, मतदान के लिए किया प्रेरित
    Next Article लोकसभा चुनाव : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गये ईचागढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.