Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी अखाड़ा समिति की शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक दर्जनों लोग हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    रामनवमी अखाड़ा समिति की शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक दर्जनों लोग हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रामनवमी अखाड़ा समिति की शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक दर्जनों लोग हुए शामिल
    पाकुड़ नगर के रेलवे कालॉनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति की बैठक प्रेमचंद साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा पाकुड़ के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक में प्रमुख रूप से मुरारी मंडल,रूपेश राम,सुशील साहा,हिसाबी राय,महावीर भगत,दीपक राम,टोनी मंडल,अशोक मंडल,राजेश कुमार यादव,अमित साहा मौजूद थे। बैठक का संचालन सोहन मंडल ने किया।

     

    बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव के अवसर पर अखाड़ा सह शोभायात्रा निकालने पर गहन विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।बैठक में पाकुड़ के अधिक से अधिक सनातनी इस शोभा यात्रा में शामिल हो इसको लेकर जागरूकता लाने पर चर्चा की गई।समिति के सक्रिय सदस्य बाजार में घूम घूम कर सभी से यह आग्रह करेंगे की कम से कम आधा दिन 17 अप्रैल को शोभा यात्रा में शामिल हो।

     

    श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति के गुरु प्रेमचंद साहा ने बताया कि बजरंगबली का अखाड़ा विगत 63 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।रामनवमी महोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा-सह-अखाड़ा अपराहन 3 बजे रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर से निकाल कर बागतीपाड़ा चैती दुर्गा कैलाश नगर होते हुए सिंधीपाड़ा जैन मंदिर स्वामी विवेकानंद चौक से गांधी चौक रेलवे स्टेशन परिसर से होते हुए पुनःमुख्य मार्ग होते हुए पेट्रोल पम्प पंचमुखी हनुमान मंदिर श्याम नगर से नगर थाना तक जाएगी तथा पूनःबाईपास होते हुए अखाड़ा स्थल रेलवे कॉलोनी में अखाड़ा का समापन होगा।शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करेगी।शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में नौजवान रामभक्त भाग लेंगे।

     

    बैठक में उपस्थित राजेश यादव ने बताया कि रामनवमी महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण पाकुड़ नगर को बजरंगी झंडा से पाट दिया जाएगा।साथ ही शोभायात्रा में शामिल सभी राम भक्तों का स्वागत करने की व्यवस्था जगह-जगह पर किया जाएगा।इस बार पाकुड़ का रामनवमी इतिहास रचने जा रहा हैं।

     

    बैठक में जीतू सिंह पिनाकी चक्रवर्ती दीपू राम दिनेश लालवानी धर्मेंद्र त्रिवेदी शानु रजक जयप्रकाश यादव विशाल भगत हर्ष भगत धनराज कुमार विनय रजक विशु ठाकुर संजय राय राजेश तुरी जीत दुबे सत्यम भगत अजय पाल विक्रम राय कार्तिक घोष पंकज अग्रवाल सुबर्जित दास पंकज साहा सुकू मंडल मिथिलेश मंडल सुरेश कुमार पवन भगत सहित दर्जनों राम भक्त उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल  ने उपायुक्त को लिखा पत्र
    Next Article मनीफीट: बाजार में लगे बैरियर को ट्रेलर ने मारी टक्कर

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.