Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल  ने उपायुक्त को लिखा पत्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

     जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल  ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    मुकेश मित्तल ने उपायुक्त के लिखे पत्र में ” श्री श्याम सुंदर अग्रवाल पिता स्व: नेकचंद अग्रवाल निवासी मानगो के घर में दिनांक 01/04/2024 को जबरन घुसकर अंचलाधिकारी, मानगो और मानगो नगर निगम की मिलीभगत से तोड़पोड करने के सिलसिले में” पत्र में जिक्र करते हुए कहा है कि श्री श्याम सुंदर अग्रवाल पिता स्व: नेकचंद अग्रवाल पता: श्याम कुटीर, गुनमय कॉलोनी, पोस्ट एवं थाना मानगो ने गौरीशंकर केडिया से 0.01.90 हेक्टेयर (2044 sq. ft.) जमीन पंजीकृत रजिस्टर्ड डीड संख्या 2921 से तारीख 14/06/1993 को खरीदी थी, जो गौरीशंकर केडिया ने खतियानधारी सुलेखा बिस्वास से पंजीकृत रजिस्टर्ड डीड संख्या 5746 तारीख 12.08.1985 को खरीदी थी।

     

    श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने नामांतरण केस संख्या IX/11/42/93-94 तारीख 15/7/1993 को अंचलाधिकारी, जमशेदपुर के कार्यालय में म्युटेशन भी करा लिया था एवं शांतिपूर्वक रह रहे थे और आज तक का मालगुजारी (2024-25) जमा भी करा दिया है।

     

    बिना किसी न्यायिक आदेश के अंचलाधिकारी कार्यालय द्वारा बराबर तंग करने के कारण, श्री श्याम श्याम अग्रवाल द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, राँची में केस संख्या WP (C) No. 717 of 2019 दायर किया था। माननीय उच्च न्यायालय, राँची ने 26/02/2024 के अपने आर्डर में साफ लिखा है कि पहले जमीन की मापी की जाय जिसमें श्याम सुंदर अग्रवाल का घर बना है और अगर घर जमीन के बाहर बना हो तो उसे तोड़ दिया जाय। श्याम सुंदर अग्रवाल अपने 2044 sq. ft. के जमीन में 1784 sq. ft. में मकान बना के रह रहे हैं। अंचलाधिकारी, मानगो और नगर निगम, मानगो की मिलीभगत से उच्च न्यायालय, राँची के आदेश का अपमान करते हुए बगैर नापी कराए जबरन जेसीबी लगाकर 01/04/2024 को तोड़फोड़ करते हुए मकान को छतिग्रस्त किया गया।

     

     

    महोदय से नम्र निवेदन है कि अंचलाधिकारी कार्यालय, मानगो एवं नगर निगम, मानगो के अधिकारी और कर्मचारी जो इस कुकृत्य में शामिल हैं, उनके विरुद्ध उचित विभागीय कार्यवाही करते हुए श्याम सुंदर अग्रवाल को मुआवजा दिया जाय।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनकली दवाओं से जीवन-रक्षा पर बढ़ते खतरे
    Next Article रामनवमी अखाड़ा समिति की शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक दर्जनों लोग हुए शामिल

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.