Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बालीडीह थाना के औद्योगिक क्षेत्र अंतगर्त एक शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया,डीसी ने अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री में जब्त सामनों को भी देखा,अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की जानकारी ली
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बालीडीह थाना के औद्योगिक क्षेत्र अंतगर्त एक शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया,डीसी ने अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री में जब्त सामनों को भी देखा,अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की जानकारी ली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बोकारो
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह (डीसी) विजया जाधव ने बालीडीह थाना के औद्योगिक क्षेत्र अंतगर्त एक शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।डीईओ सह डीसी ने अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री में जब्त सामनों को भी देखा। उन्होंने अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की जानकारी ली।

     

    मौके पर 05 हजार क्षमता वाली 16 टैंक थे। जिसमें 07 हजार लीटर तैयार शराब, 20 हजार लीटर स्पिरिट था। वहीं, मौके से शराब में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न फ्लेवर के बोतल, विभिन्न ब्रांडों के जाली स्टीकर/होलो ग्राम,खाली बोतल,जाली क्यूआर कोड,बोटलिंग और रिफ्लिंग मशीन,प्लास्टिक बोतल,कार्टून,कैपिंग मशीन आदि बरामद किया गया।

     

    सभी बरामद सामग्रियों/तैयार शराब का सैंपल संग्रह कर उत्पाद निरीक्षक को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। टीम के संबंधित पदाधिकारी – थाना प्रभारी को फैक्ट्री सील करने का निर्देश दिया। फैक्ट्री संचालक पर उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत बिना अनुमति के शराब निर्माण,वितरण एवं खपत करने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

     

    वहीं, डीसी ने बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्लॉट से संबंधित विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्लॉट किस कार्य के लिए किसे आवंटित किया गया था और प्लाट पर विद्युत कनेक्शन किसके नाम से हैं इसकी जानकारी अविलंब देने को कहा। उन्होंने आस – पास के फैक्ट्रियों में भी टीम गठित कर भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि किस कंपनी को किस कार्य के लिए प्लॉट आवंटित है और वह क्या कार्य कर रहा है,इसका स्पष्ट विवरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डीईओ सह डीसी ने कई कंपनियों के मुख्य द्वार पर कंपनी का नाम बोर्ड नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

     

    फैक्ट्री संचालक जगदीश साव की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी बालीडीह को निर्देश दिया।मौके पर उत्पाद विभाग के रांची कमिश्नर सुनील सिंह, आईजी समेत कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सभागार में समीक्षा बैठक , चुनाव से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    Next Article सावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.