Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वकीलों ने लिफ्ट सहित तीन मामलों पर मांगपत्र दिया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वकीलों ने लिफ्ट सहित तीन मामलों पर मांगपत्र दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वकीलों ने लिफ्ट सहित तीन मामलों पर मांगपत्र दिया
    जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय भवन की लिफ्ट ठीक करने सहित तीन मामलों को लेकर जिला रजिस्ट्रार को एक मांग पत्र वकीलों ने सामूहिक रूप से दिया और इसकी प्रति झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्टर को भी भेजी गई। इन मांगों के समाधान हेतु वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

     

    पूछे जाने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि जिला न्यायालय भवन की दोनों लिफ्ट प्राय खराब रहती है और इससे बुजुर्ग वकील एवं पक्षकारों को पहले और दूसरे तल में जाने में तकलीफ हो रही है। किसी किसी कोर्ट रूम में वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच नहीं है और उनकी नियमित रूप से सफ़ाई नहीं होती है, धूल जमी रहती है।

     

     

    इसके अतिरिक्त जिला व्यवहार न्यायालय में सैकड़ो पक्षकार और गवाह सम्बन्धित कोर्ट में उपस्थित होना होता है, ठोस जानकारी के अभाव में कई बार एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में भटकना पड़ता है। ऐसे में न्यायालय भवन के प्रवेश द्वार के समक्ष सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारी के नाम, उनके कोर्ट रूम नंबर और फ्लोर की जानकारी वाली सूचना का सूचना पट होना चाहिए।

     

     

    मांग पत्र पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी मनोरंजन दास, पूर्व सह सचिव मोहम्मद कासिम, रतन चक्रवर्ती, निमाई चंद्र पांडा, ओ पी सिंह, बीवी सुब्रमण्यम, बबीता जैन, रास बिहारी, आर सत्पथी, एम सिंह, डी के चौधरी, जेकेएम राजू, राहुल कुमार, बाबू नंदी कुलविंदर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर लोकसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार
    Next Article Jamshedpur: कदमा के केडी फ्लैट जाने वाली सड़क को बंद किए जाने के खिलाफ फिर डीसी ऑफिस पहुंचे लोग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.