Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1 मई को रिलीज होगी 200 करोड़ के बजट में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’
    Headlines सिनेमा

    1 मई को रिलीज होगी 200 करोड़ के बजट में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    1 मई को रिलीज होगी 200 करोड़ के बजट में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’
    अपनी बिग बजट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अब ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी मल्टीस्टारर वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रिलीज डेट जानने के लिए फैन्स बेहद एक्साइटेड थे. हाल ही में मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में ड्रोन कैमरा के माध्यम से हुए शानदार लाइट शो में ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की प्रीमियर की तारीख घोषित कर दी गई. आपको बता दें कि ये वेब सीरीज 1 मई 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है.

     

     

    नेटफ्लिक्स इंडिया के आयोजित किए इस शानदार कार्यक्रम में अदिति राव हैदरी को छोड़कर ‘हीरामंडी’ की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद. संजय लीला भंसाली ने भंसाली प्रोडक्शन की सीईओ प्रेरणा सिंह, ‘हीरामंडी’ में शामिल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज निदेशक तान्या बामी के साथ मिलकर ‘हीरामंडी’ की रिलीज डेट अनाउंस की. इस दौरान इवेंट के होस्ट सचिन कुंभार ने अदिति राव हैदरी की शादी की खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि शादी की वजह से अदिति इस ग्रैंड इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं हैं.

     

    अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के बारे में बात करते हुए संजय लीला भंसाली ने कहा,”मेरे करियर में मैंने आज तक कई बड़ी फिल्में बनाई हैं. क्योंकि मुझे इस तरह की बड़ी फिल्में बनाना पसंद है. ये प्रोसेस मैं खुद बहुत एन्जॉय करता हूं. मैंने कभी सोच-समझकर बड़ी फिल्में नहीं बनाई हैं. मैं सिर्फ ईमानदारी से कहानी सुनाने की कोशिश करता हूं. अब ‘हीरामंडी’ से मैं ओटीटी की दुनिया में एंट्री कर रहा हूं. मैंने कोशिश की है कि यहां भी मैं थोड़ा आगे बढूं.

     

     

    हीरामंडी मेरे सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक हैं. मैंने पूरी कोशिश की है कि इस सीरीज के माध्यम से मैं दर्शकों के सामने कुछ खास अनुभव पेश करूं और यकीन मानिए इस सीरीज को बनाने के बाद मैं खुद सरप्राइज हो गया हूं.” आपको बता दें कि ये ओटीटी की सबसे महंगी सीरीज होने वाली है. रिपोर्ट की मानें तो इसका बजट लगभग 200 करोड़ रुपये है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article प्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट हीरोज ने पहली बार जीता खिताब

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.