Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश को झटका, झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली बेल
    Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश को झटका, झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली बेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश को झटका, झारखंड हाई कोर्ट से नहीं मिली बेल
    रांची:   झारखंड में जमीन घोटाले में रांची के पूर्व उपायुक्त आइएएस छवि रंजन को झारखंड हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनके अलावा सत्ता के करीबी प्रेम प्रकाश को भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। अदालत में उनकी भी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। ये दोनों भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

     

    छवि रंजन पर ये हैं आरोप
    छवि रंजन 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। बीते साल 4 मई को ईडी ने पूछताछ करने के बाद उन्‍हें गिरफ्तार किया था। उन पर सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन, सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ की जमीन की अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेज पर खरीद-बिक्री मामले में संलिप्तता का आरोप है।

     

     

    इसके अलावा, उन पर रांची के बजरा मौजा की एक विवादित जमीन की गैर कानूनी तरीके से रजिस्ट्री करवाने से लेकर चारदीवारी करवाने तक का भी आरोप है। ईडी को इन सभी मामलों में छवि रंजन के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद ही उनकी गिरफ्तारी हुई।

     

     

    इस मामले में प्रेम प्रकाश 14वीं गिरफ्तारी
    इसी मामले में पिछले साल 11 अगस्‍त को ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 14वें व्‍यक्ति थे।

    उनसे पहले प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, छवि रंजन, दिलीप कुमार घोष, अमित कुमार अग्रवाल, भरत प्रसाद, राजेश राय व विष्‍णु अग्रवाल को ईडी गिरफ्तार कर चुकी थी। प्रेम प्रकाश साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले के भी आरोपित रह चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुपौल: कोसी नदी पर बन रहे पुल का गिरा स्लैब, एक की मौत, कई मजदूर दबे
    Next Article केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ के प्रदर्शन के दौरान आतिशी, सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.