Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2024Updated:March 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार 

     

    लोकसभा चुनाव के पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास ईडी की टीम पहुंची और 2 घंटे की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया कल उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा जबकि आम आदमी पार्टी रात में ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना का पुरजोर कोशिश कर रही है

     

    गिरफ्तारी के पहले उनके सरकारी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि आवास के अंदर अरविंद केजरीवाल के आवास पर ED के दस अधिकारी पहुंचे हैं। ED के एक अधिकारी ने बताया कि अभी फ़िलहाल केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही ED अपने साथ सर्च वारंट लेकर भी पहुंची है। जांच एजेंसी पूरे घर की तलाशी भी लेगी। वहीं गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

    सौरभ भारद्वाज भी पहुंचे सीएम आवास के बाहर

    वहीं ED की टीम के सीएम आवास पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज वहां पहुंचे। हालांकि नियमों के तहत छापा परिसर के अंदर और बाहर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है। इस वजह से सौरभ भरद्वाज आवास के बाहर ही खड़े रहे और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सौरभ को कह दिया गया है कि आपको आवास के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा, इसलिए आप यहां से चले जाइए। हालांकि सौरभ भारद्वाज अभी भी आवास के बाहर जमे हुए हैं

    सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी सीएम की टीम

    वहीं ED की इस कार्रवाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। दिल्ली HC ने आज गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद केजरीवाल की तरफ से इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई के तहत लिस्टिंग करने की मांग की है।

    केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी- सौरभ भारद्वाज

    वहीं ईडी के सीएम आवास पहुंचने के बाद सौरभ भारद्वाज ने बतया कि ED की टीम अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर पहुंची है। ऐसा लग रहा है कि टीम अंदर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अंदेशा है कि ED आज अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग कर रहे हैं।

     

     

    गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से कोर्ट का इनकार
    बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली अपनी याचिका में अंतरिम राहत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था। केजरीवाल हाई कोर्ट से चाहते थे कि उन्हें ईडी की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी जाए। अदालत ने कहा कि अब इस आवेदन को केजरीवाल की मुख्य याचिका के साथ सूचीबद्ध कर दिया है, जिस पर 22 अप्रैल को सुनवाई होगी। अदालत ने इस नई अंतरिम याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है।

     

     

    क्या है पूरा मामला

    यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। इस विवादित नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था। उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना की सिफारिश के बाद सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज की और इसके आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग के आरोप की जांच शुरू की। इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह को ई़डी गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में हैं।

     

    बहरहाल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए हैं और कल से इस पर सियासत पूरी तरह से अपने चरम पर होगी इस मुकदमे में अरविंद केजरीवाल की 16वीं गिरफ्तारी है आज रात अरविंद केजरीवाल से मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी इसकी आधिकारिक पुष्टि भी अब हो चुकी है

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होंगे!
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाले ने शहरवासियों से की अपील , देशभक्ति की अलख जगाने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होकर हर वर्ष की तरह अपना स्नेह ,समर्थन व आशीर्वाद प्रदान करें
    Next Article होली पर्व को मध्य नजर रखते हुए आज बागबेडा थाना परिसर में बागबेडा थाना प्रभारी एवं बागबेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ रूबरू कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.