Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Godda:लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में एफएसटी एवं एसएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News झारखंड

    Godda:लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में एफएसटी एवं एसएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में एफएसटी एवं एसएसटी टीम को दिया गया प्रशिक्षण

    निष्पक्ष, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हो, आदर्श आचार संहिता का किसी भी सूरत में उल्लंघन नहीं हो, इसमें सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    आज दिनांक 20.03.2024 को समाहरणालय स्थित निर्वाचन प्रशिक्षण सभागार में आसन्न लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर एफएसटी (उड़न दस्ता टीम), एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी एफएसटी एवं एसएसटी टीम को बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष वातावरण में जिले में चुनाव संपन्न हो तथा आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके लिए आप सभी को भूमिका महत्वपूर्ण। उन्होंने कहा कि सी विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करना है। इसके अलावा उन्होंने एसएसटी टीम को चुनाव के दौरान भारी मात्रा में नकद लेन-देन पर पैनी नज़र रखने के साथ चेक नाका पर जांच के क्रम में अवैध हथियार के साथ आसामाजिक तत्वों की पहचान करने व उनपर कार्रवाई करने में भी समुचित दिशा निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने एफएसटी एवं एसएसटी के दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को एक्टिव मोड में आपसी तालमेल व समन्वय के साथ कर्तव्यों के शत् प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया।

    आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक अपर समाहर्ता,गोड्डा श्री विनय कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी टीम को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत् की जाने वाली कार्रवाई के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है? सी-विजिल एप के बारे में भी विस्तार पूर्वक से प्रशिक्षण दिया गया।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौके पर एफएसटी एवं एसएसटी के दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDumka:पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि सोशल मीडिया के सभी ग्रुप एडमीन एवं ग्रुप सदस्यों को सूचित किया जाता है कि होली त्योहार-2024 के अवसर पर लोगों में आपसी सौहार्द एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने-अपने ग्रुप में किसी सदस्य के द्वारा साम्प्रदायिक/आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने हेतु अपील करेंगे
    Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी एक्शन मोड में,भ्रामक तथा आपत्तिजनक खबर फैलाने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related Posts

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.