Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को झटका, स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार
    Headlines राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को झटका, स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को झटका, स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार
    नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसमें स्पीकर ने बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों को वोट देने और विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने की इजाजत भी नहीं दी है.

     

     

    इन विधायकों को ठहराया गया अयोग्य

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दल-बदल विरोधी कानून के तहत कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था. अयोग्य घोषित किए गए विधायकों ने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया. जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया, उनमें सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा का नाम शामिल है.

     

     

    राज्यसभा चुनाव में हुई थी कांग्रेस की हार

    बागी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के चलते 40 विधायकों वाली कांग्रेस को 25 सीटों वाली भाजपा के सामने राज्यसभा सीट गंवानी पड़ी थी. बागी विधायकों के खिलाफ विधायी मामलों के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बागी विधायकों के खिलाफ याचिका दायर कर उन्हें अयोग्य घोषित करने की मांग की थी क्योंकि उन्होंने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया. स्पीकर ने बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया तो स्पीकर के फैसले के खिलाफ विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी है. अब इन बागी विधायकों की सीटों पर उपचुनाव से राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का भी भविष्य तय होगा.

     

     

    लोकसभा चुनाव के साथ ही इन बागी विधायकों की सीटों पर भी उपचुनाव होंगे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है या फिर इन्हीं विधायकों को मौका देती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: गढ़चिरौली में एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 4 नक्सलियों को मार गिराया
    Next Article यूपी: पूर्व मंत्री आजम खान को 7 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना ,जानें क्या है पूरा मामला

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.