Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “तुलसी भवन में महादेवी वर्मा, फणीश्वरनाथ रेणु, भवानी प्रसाद मिश्र एवं अज्ञेय की जयंती धूमधाम से मनी”
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    “तुलसी भवन में महादेवी वर्मा, फणीश्वरनाथ रेणु, भवानी प्रसाद मिश्र एवं अज्ञेय की जयंती धूमधाम से मनी”

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “तुलसी भवन में महादेवी वर्मा, फणीश्वरनाथ रेणु, भवानी प्रसाद मिश्र एवं अज्ञेय की जयंती धूमधाम से मनी”

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह महादेवी वर्मा, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायान अज्ञेय, फणीश्वर नाथ रेणु एवं भवानी प्रसाद मिश्र जयंती समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति के सह सचिव श्रीमती अरुणा भूषण शास्त्री ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’ द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती एवं चारो साहित्यकारों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् इनका विस्तृत साहित्यिक परिचय क्रमश: डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , सुश्री पुनम महानन्दा , श्री सुरेश चन्द्र झा ने प्रस्तुत किया ।
    इसके बाद नगर के तीन साहित्यकार सर्वश्री वसंत जमशेदपुरी एवं शीतल प्रसाद दूबे को राजस्थान की साहित्यिक संस्था ‘साहित्य मंडल’ द्वारा पिछले दिनों श्रीनाथद्वारा में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘हिंदी साहित्य शिरोमणि’ की मानद उपाधि से अलंकृत तथा श्री रवींद्रनाथ महर्षि स्मृति सम्मान – २०२४ से सम्मानित होने तथा साहित्य समिति की सह सचिव नीता सागर चौधरी को पिछले दिनों नेपाल में मिले साहित्यिक सम्मान के लिये साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया गया ।
    अगले सत्र , कथा मंजरी के इस मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल १० कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त श्री अरुण कुमार तिवारी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की । जो इस प्रकार है —
    क्रम कथाकार कहानी का शीर्षक
    —– ——— ——————
    १) श्रीमती अनिता निधि प्यार का तोहफा
    २) श्रीमती शकुन्तला शर्मा वृद्धाश्रम में ताला
    ३) श्रीमती पूनम सिंह काव्या का संघर्ष
    ४) श्री सुरेश चन्द्र झा लाॅस्ट एट द सी ५) श्रीमती माधुरी मिश्रा नयी दिशा
    ६) श्रीमती रीना सिन्हा सलोनी अलबिदा
    ७) श्रीमती अरुणा झा बेटी विदाई
    ८) श्रीमती नीता सागर चौधरी अर्द्धनारी
    ९) श्री कन्हैया लाल अग्रवाल परम गौभक्त पाबूजी राठौर
    १०) श्रीमती लक्ष्मी सिंह ‘रुबी’ गुण नीम के पेड़ की

    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री सुभाष चन्द्र मुनका, डाॅ० अजय ओझा, डाॅ० रागिनी भूषण, डाॅ० संजय पाठक ‘सनेही’, जितेश कुमार तिवारी , नीलिमा पाण्डेय, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, बलविन्दर सिंह, ममता कर्ण एवं अन्य उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभालूबासा मुखी समाज बस्ती में सनातन उत्सव समिति ने चलाया स्टिकर अभियान, कहा- “जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे”
    Next Article विकसित भारत कार्यक्रम के तहत यूपी के मंत्री ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.