Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की रेड
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    पटना: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना: लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर ED की रेड
    राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के करीबी नेता सुभाष यादव पर ईडी ने शिकंजा कसा है. ईडी अवैध रेत खनन मामले को लेकर सुभाष यादव के कई ठिकानों पर एक साथ करवाई कर रही है. बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव के करीबी सुभाष यादव के ठिकानों पर तलाशी की. पटना, दानापुर से लेकर बिहटा तक ईडी की ये छापेमारी चल रही है. सुभाष यादव राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. इससे पहले आयकर विभाग ने लालू यादव के करीबी पार्षद विनोद जयसवाल पर भी शिकंजा कसा था

     

    आरोप क्या है
    राजद के नेता और लालू यादव के करीबी सुभाष यादव पर ईडी ने एक्शन लिया. आरोप है कि सुभाष यादव बिहार में अवैध बालू खनन का कारोबार चलाते हैं. सुभाष यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में, सुभाष यादव ने झारखंड के चतरा से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि, वो चुनाव हार गए थे.

     

    सुभाष यादव पटना के शाहपुर जिले के हेतनपुर गांव से है. वो ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक हैं. शुक्रवार को बालू को लेकर ईडी ने नेता के ठिकानों पर जांच की थी.साथ ही बिहार पुलिस के द्वारा पहले दर्ज की गई कुछ एफआईआर से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी उपजा है. बता दें, इससे पहले भी आयकर विभाग ने सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी. 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में कार्रवाई हुई थी.

     

    MLC पर कसा था शिकंजा
    राजद पर आयकर और ईडी का खतरा मंडरा रहा है. सुभाष यादव से पहले आयकर विभाग ने लालु यादव के करीबी और सीवान के पार्षद विनोद जयसवाल पर भी शिकंजा कसा था. कोलकाता से आयकर विभाग की टीम जांच के लिए पार्षद के घर आई थी. बताया जा रहा है कि विनोद जयसवाल की कोलकाता में शराब फैक्ट्री है. उनकी शराब फैक्ट्री की जांच में आयकर की टीम को गड़बड़ी मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई और फिर टीम कोलकाता से पटना पहुंची.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड सरकार श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत संयुक्त श्रम कार्यालय भवन के निर्माण हेतु विधायक सरयू राय ने किया शिल्यान्यास
    Next Article मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में विकसित भारत 2047 को लेकर बायो मेडिकल वेस्ट पर हुई सेमिनार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.