Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरद पवार के परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई , कुर्क की 50 करोड़ की प्रॉपर्टी
    Breaking News Headlines राजनीति

    शरद पवार के परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई , कुर्क की 50 करोड़ की प्रॉपर्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शरद पवार के परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई , कुर्क की 50 करोड़ की प्रॉपर्टी
    मुंबई: शरद पवार को परपोते रोहित पवार के खिलाफ ईडी ने एक बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने रोहित पवार की स्वामित्व वाली शुगर मिल की 50 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति ने कुर्क कर ली है. ईडी की ओर से यह कार्रवाई महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है. इस कार्रवाई के बाद ईडी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कथित धांधली को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है. ईडी ने आगे कहा कि औरंगाबाद जिले के कन्नड़ गांव स्थित कन्नड़ सहकारी सखार कारखाना लिमिटेड की कुल 161.30 एकड़ भूमि, संयंत्र, मशीनरी और भवन को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है.

     

     

     

    बता दें कि ईडी ने इस मामले में रोहित पवार से पहले भी पूछताछ की थी. जनवरी में बारामती एग्रो, कन्नड़ एसएसके के ठिकानों पर तलाशी लेने के बाद ईडी की टीम ने उनसे करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी. जनवरी के बाद एक फरवरी में भी ईडी ने रोहित से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद अब ईडी ने कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क की है.

     

     

    ईडी की कार्रवाई के बाद रोहित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने अपनी कंपनी के खिलाफ ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में ट्वीट पढ़ा और सोचा कि क्या मुझे अब भाजपा में शामिल होना चाहिए? उन्होंने लिखा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए. झुकने वाले और रोने वाले चले गए, अब केवल लड़ने वाले बचे हैं, और हम अंत तक लड़ेंगे और जीतेंगे! जो लोग मेरे जैसे स्वाभिमानी मराठी मानुष को घुटनों पर लाने का सपना देखते हैं, उन्हें सिर्फ सपना ही देखना चाहिए! इस कार्रवाई से यह भी लग रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगी.

     

     

    रोहित पवार ने ईडी की कार्रवाई को पूरी तरह से अवैध बताते हुए आगे कहा कि इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी, इसलिए कर्मचारी चिंता न करें. लेकिन सवाल ये है कि ऐसी कार्रवाई सिर्फ मेरे खिलाफ ही क्यों? लेकिन सत्ता का दुरुपयोग करने वालों से आज भी ऐसा सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है! ऐसी ही एक एजेंसी ने जन्मदिन पर भी कार्रवाई की और आज महाशिवरात्रि पर एक और कार्रवाई.. लेकिन मैं महादेव का भक्त हूं… जब महादेव अन्याय के खिलाफ जनता जनार्दन के रूप में अपनी तीसरी आंख खोलेंगे, तो कई लोग चौंक जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोपाल: वल्लभ भवन में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक
    Next Article राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवार घोषित

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.