Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा में महाशिवरात्रि पर निकाली गई भव्य शिव बारात।
    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाकुड़ नगर के बागतीपाड़ा मनसा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई।शिव बारात झांकी में देवाधिदेव भगवान महादेव व मैया पार्वती के अलावा भूत प्रेत के स्वरूप सहित बड़ी संख्या में बागतीपाड़ा,कैलाश नगर,सिद्धार्थ नगर,रेलवे कॉलोनी के शिव भक्त श्रद्धालु शामिल होकर हर हर महादेव का जय घोष करते हुए शिव बारात निकाली।शिव बारात से संपूर्ण क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया।

     

     

    बाबा निलकंठ शिव बारात समिति,बागतीपाड़ा के अध्यक्ष सुकु मंडल सहित अमित घोष, छोटन मेहरा,प्रदीप राय,सुमित घोष, आस्तिक राय के नेतृत्व में शिव बारात निकाली गई। शिव बारात बागतीपाड़ा से निकलकर सिन्धीपाड़ा,धुलियान रोड से होते हुए विवेकानंद चौक से पुनः मुख्य मार्ग की परिक्रमा कर मालगोदाम रोड होते हुए मनसा मंदिर बागतीपाड़ा परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।

     

    समिति के अमित घोष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव बारात निकाली गई।इसे इसमें शिव भक्त सभी श्रद्धालु प्रमुख मातृशक्ति का भरपूर सहयोग मिला।बारात भ्रमण के उपरांत संध्या प्रहार मनसा मंदिर परिषद में शिव भक्त बारातियों के लिए सह भोज का आयोजन किया गया

     

     

    तदोपरान्त रात्रि प्रहर वैदिक मंत्रोच्चार के रूद्राभिषेक श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया है।
    शिव बारात में प्रेमचंद साहा,हिसाबी राय,लव रजक, सुमित राय,रोहित गुप्ता,अजय राय,आशीष दास,पार्थो बनर्जी, प्रेम राय,शंभू बागती,कन्हैया रजक,सीमा साहा,देवाशीष दास, आरिफ आलम,नेहा राय,हृदय दास,बापी दास,आशीष दास, सोनू मंडल,जोवा घोष,सीता देवी, सुषमा राय,निभा देवी,साक्षी कुमारी,दामिनी कुमारी,ज्योति राय,सुलेखा साहा,लक्ष्मी बागती, रीना राय सहित सैकड़ो शिवभक्त मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर: शिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव चर्चा में बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्य मालती गिलवा हुई शामिल
    Next Article भोपाल: वल्लभ भवन में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    July 21, 2026

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.