Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय पुरुष-महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया
    Breaking News Headlines

    भारतीय पुरुष-महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारतीय पुरुष-महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया
    नई दिल्ली: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पहली बार ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। पिछले महीने बुसान में विश्व टीम चैम्पियनशिप पेरिस ओलिंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट थी और इसके समापन के बाद टीम स्पर्धाओं में सात स्थान बचे थे, जिनके लिए टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया। आईआईटीएफ ने कहा, ‘ताजा विश्व टीम रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग की जो टीम क्वालीफाई नहीं कर सकीं, उन्होंने पेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया।’

     

     

    महिलाओं की स्पर्धा में भारत 13वीं रैंकिंग पर काबिज था, उसने पोलैंड (12), स्वीडन (15) और थाईलैंड के साथ पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। पुरुष टीम स्पर्धा में क्रोएशिया (12), भारत (15) और स्लोवेनिया (11) ने भी पेरिस ओलिंपिक का टिकट कटाया।

     

     

    भारत के अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल ने ट्वीट किया, ‘आखिरकार भारत ने ओलिंपिक के लिए टीम स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैं लंबे समय से यह देखना चाहता था। ओलिंपिक में पांचवीं बार खेलने के बावजूद यह सच में बहुत विशेष है। महिला टीम को भी बधाई, जिन्होंने भी ऐतिहासिक कोटा हासिल कर लिया।’

     

     

    भारतीय टेबल टेनिस इतिहास में यह शानदार उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश 2008 बीजिंग ओलिंपिक में शामिल किए जाने के बाद टीम स्पर्धा में हिस्सा लेगा। दोनों भारतीय टीम आईटीटीएफ विश्व टीम चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में हारने के कारण ओलिंपिक टिकट कटाने से चूक गई थीं। पुरुष टीम का दक्षिण कोरिया से 0-3 से और महिला टीम को चीनी ताइपे से 1-3 से हार मिली थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोश हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 162 रन पर सिमटी
    Next Article आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो नाला विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में कहीं चेक डेम तो कही सड़क निर्माण कार्य को ले किया शिलान्यास,जाने पूरी रिपोर्ट कहां-कहां हुआ शिलान्यास

    Related Posts

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.