आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सहित अन्य सभी कर्मी जो किसी कारणवश प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके; उनके लिए 09 मार्च 2024 को आयोजित होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार द्वारा आदेश किया गया जारी*
वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार द्वारा आदेश जारी कर 11वीं एवं 9वीं की परीक्षा को लेकर छूटे हुए शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अलग से आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त दिनांक-28.02.2024 से 05.03.2024 तक मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यकम पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन, पाथरचापड़ा, जामताड़ा में निर्धारित किया गया था। इसी बीच कई विद्यालयों में 11वीं एवं 9वीं का वार्षिक परीक्षा 2024 भी संचालित रहने के कारण शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मतदान पदाधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके।
वैसे सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी या अन्य कर्मी जो किसी कारणवश आयोजित प्रशिक्षण कर्यक्रम में भाग नहीं ले सके हैं, उक्त सभी कर्मियों के लिए पुनः दिनांक-09.03.2024 को पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन, पाथरचापड़ा, जामताड़ा में पूर्वाह्न 10:00 बजे अप० 01:00 बजे तक प्रशिक्षण का कार्यकम निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा भी वैसे सभी कर्मी जो किसी कारणवश दिनांक 28.02.2024 एवं 05.03.2024 को आयोजित प्रशिक्षण कर्यक्रम में भाग नहीं ले सके हैं, उक्त सभी को निदेशित किया गया है कि दिनांक- 09.03.2024 को पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन, पाथरचापड़ा, जामताड़ा में पूर्वाह्न 10:00 बजे से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में ससमय उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
