Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना : पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर करारा वार “उनके लिए ‘फ़ैमिली फर्स्ट’, मेरे लिए ‘नेशन फर्स्ट”
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    तेलंगाना : पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर करारा वार “उनके लिए ‘फ़ैमिली फर्स्ट’, मेरे लिए ‘नेशन फर्स्ट”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     तेलंगाना : पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर करारा वार “उनके लिए ‘फ़ैमिली फर्स्ट’, मेरे लिए ‘नेशन फर्स्ट”
    संगारेड्डी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर परिवारवाद के मुद्दे पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं.

     

     

    उनके लिए ‘फ़ैमिली फर्स्ट’ है और मेरे लिए ‘नेशन फर्स्ट. साथ ही उन्‍होंने कहा कि इसका एक कारण यह भी है कि मैं इनके सैंकड़ों हजारों रुपयों के घोटालों की पोल खोल रहा हूं. मैं इन लोगों के परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं.

     

     

    केंद्र चाहता तेलंगाना को फायदा.
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. तेलंगाना की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वह इस भावना के साथ काम करते हैं कि राज्यों का विकास ही देश का विकास है.

     

     

    उन्होंने यहां कहा, “आज 140 करोड़ भारतीय विकसित भारत के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा होना आवश्यक है. इसलिए केंद्र ने इस साल के बजट में बुनियादी ढांचे के लिए 11 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और केंद्र चाहता है कि तेलंगाना को इसका फायदा मिले.

     

     

     

    आज आपको एक गारंटी दे रहा हूं…
    पीएम मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था का जिक्र करते हुए कहा, “मैं आज आपको एक गारंटी दे रहा हूं कि अगले कुछ वर्षों में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे. ये वादा भी पूरा होगा क्योंकि ये मोदी की गारंटी है. मैंने आपसे कहा था कि हम सब मिलकर भारत को पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. आज आप देख रहे हैं कि कैसे भारत पूरे विश्व में आशा की किरण बनकर नई ऊंचाई छू रहा है.” साथ ही उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष से केंद्र सरकार, तेलंगाना को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर काम कर रही है.

     

     

    “मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया”
    विपक्षियों पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं परिवारवाद का विरोध करता हूं, जब मैं कहता हूं कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है, तो ये लोग जवाब नहीं देते, बल्कि उल्टा कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार ही नहीं है. वो कहते हैं – फैमिली फर्स्‍ट, मोदी कहता है- नेशन फर्स्‍ट… उनके लिए उनका परिवार भी सबकुछ है. लेकिन मेरे लिए देश का हर परिवार सबकुछ है. इन्होंने अपने परिवार के हितों के लिए देशहित को बलि चढ़ा दिया. मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया है.

     

     

    बीआरएस हो या कांग्रेस दोनों एक जैसी ही पार्टियां हैं. बीआरएस और कांग्रेस में गठबंधन है या नहीं ये तो तेलंगाना वाले बताएंगे. लेकिन दुनिया को ये पता है कि बीआरएस और कांग्रेस के बीच घोटाला बंधन बहुत मजबूत है. घोटाला बंधन यानी तेलंगाना की लूट में दोनों एक-दूसरे को कवर फायर देते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने मोदी पर कसा तंज, बोले पीएम चाहते हैं आप मोबाइल देखो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच कार्यशाला और शपथ ग्रहण करवाया गया

    Related Posts

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.