Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुझे गाली देने के लिए इंडिया गठबंधन ने तैयार किया नया फॉर्मूला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मुझे गाली देने के लिए इंडिया गठबंधन ने तैयार किया नया फॉर्मूला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुझे गाली देने के लिए इंडिया गठबंधन ने तैयार किया नया फॉर्मूला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा से जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार वाले बयान का जिक्र किया. पीएम मोदी ने लालू यादव के बयान का जिक्र करते हुए विपक्ष को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास मुझे गाली देने का एक नया फार्मूला है कि मेरा कोई परिवार नहीं है.

    चेन्नई में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बाढ़ प्रबंधन को लेकर डीएमके सरकार पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने स्टालिन जूनियर के सनातन विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि हमने देखा कि कैसे सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके के मंत्री से सख्त सवाल पूछे. उन्होंने आगे कहा कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान करना इनकी पहचान है.

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों ने मुझे गाली देने के लिए एक नया फार्मूला निकाला है. उन लोगों का कहना है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है. पीएम ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या जिनके पास परिवार है उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है? क्या उन्हें अपने परिवार के लिए सत्ता हथियाने का लाइसेंस मिला है? पीएम ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों को मेरे परिवार को गाली देने की आदत हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने मौज-मस्ती के लिए नहीं देश के लिए अपने परिवार को छोड़ा है और इस देश के 140 करोड़ भारतवासी मेरे परिवार हैं.

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि मैंने विकसित भारत के साथ-साथ विकसित तमिलनाडु बनाने का भी संकल्प लिया है. हमें जल्द भारत को तीसरी शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाना है और इसमें तमिलनाडु और चेन्नई की बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से मेरा पुराना प्रेम है. हालांकि, इन दिनों मैं जब भी तमिलनाडु जाता हूं तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों को यहां बीजेपी के बढ़ते जनाधार से दिक्कत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं को मिला गर्भपात का संवैधानिक अधिकार, ऐसा करने वाला फ्रांस बना पहला देश
    Next Article यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में: योगी सरकार का बड़ा एक्शन- भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.