Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी का आह्वान- ग्रीष्मवकाश में सभी गुरुद्वारे अपने परिक्षेत्र के बच्चों को सिखाये गुरमुखी एवं रहत मर्यादा
    Breaking News जमशेदपुर

    सीजीपीसी का आह्वान- ग्रीष्मवकाश में सभी गुरुद्वारे अपने परिक्षेत्र के बच्चों को सिखाये गुरमुखी एवं रहत मर्यादा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीजीपीसी का आह्वान- ग्रीष्मवकाश में सभी गुरुद्वारे अपने परिक्षेत्र के बच्चों को सिखाये गुरमुखी एवं रहत मर्यादा

    सीजीपीसी में हर रविवार सिखाया जायेगा दस्तार सजाना तथा गुरमुखी
    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने एक अहम फैसला लेते हुए उनके अंतर्गत आने वाले कोल्हान के सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से आह्वान किया है कि आगामी स्कूल ग्रीष्मवकाश के दौरान अपने परिक्षेत्र के बच्चों को गुरुमुखी की शिक्षा एवं गुरमत रहत मर्यादा सिखाये जाने की व्यवस्था करें।
    सोमवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में सीजीपीसी के चेयरमैन सह झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंदर सिंह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों कोर कमिटी की एक बैठक बुलायी गयी थी जिसमे सरदार शैलेंद्र सिंह की अध्यक्ष्ता में नरेंद्रपाल सिंह भाटिया, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलदीप सिंह शेरगिल, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह काले, जगजीत सिंह गांधी, दर्शन सिंह काले, सेंट्रल नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह गुल्लू, जगतार सिंह नागी बैठक में शामिल हुए थे।

    सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि कोल्हान की सभी गुरुद्वारा कमिटियां स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों एवं उनके अभिवावकों या अन्य इच्छुक संगत के लिए गुरुमुखी भाषा की शिक्षा एवं रहत मर्यादा सीखाने के लिए एक विशेष अभियान चलाये जाने की आवशयकता है। इसलिए उन्होंने कुछ गुरुद्वारा कमिटियों को इस बाबत सूचित भी कर दिया है और अन्य सभी को सूचित किया जा रहा है। शैलेंदर सिंह का कहना है कि, यदि किसी गुरुद्वारा कमिटी को इस अभियान की सफलता के लिए किसी भी तरह के सहयोग की अपेक्षा है तो वे सीजीपीसी से संपर्क कर सकते है।
    वहीँ दूसरी तरफ, सेंट्रल सिख नौजवान सभा (सीएसएनएस) भी इस अभियान का हिस्सा बनते हुए अब हर रविवार को सीजीपीसी कार्यालय में दस्तार सजाने और गुरमुखी सिखलाई की दो घंटे की विशेष क्लास लगायेगी।

     

    सीएसएनएस के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि सीजीपीसी के आपार सहयोग से सीएसएनएस ने यह पहल की है जिसकी शुरुआत हो चुकी है। अमरीक सिंह ने बताया की जमशेदपुर के टर्बनेटर राजकमलजीत सिंह और संदीप सिंह दस्तार कोच के रूप में अपनी सेवायें देंगे जबकि सीएसएनएस के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्खू और मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सु गुरमुखी के शिक्षक होंगे। दस्तार और गुरमुखी की यह विशेष क्लास हर रविवार सुबह आठ बजे से दस बजे तक आयोजित की जायेगी जिसमें कोई भी सिख दस्तार सजाने की कला सीख सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: सदर अस्पताल में नवनिर्मित महिला प्रतीक्षालय और निबंध सेंटर का उपायुक्त ने उद्घाटन करते हुए पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया
    Next Article मनीफीट रजक समाज मंदिर के प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक की शुरुआत भूमि पूजन संपन्न

    Related Posts

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटाई से भड़के ग्रामीण, साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

    दलमा में विधायक द्वारा पौधारोपण, महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.